Move to Jagran APP

CBSE Class 10 Science Exam 2020: साइंस के पेपर में उलझे स्टूडेंट्स, जानें कैसा था प्रश्न पत्र

CBSE Class 10 Science Exam 2020 सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इसी कड़ी में आज यानी कि 4 फरवरी को 10वीं क्लास का साइंस का पेपर आयोजित किया गया।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 03:47 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 03:47 PM (IST)
CBSE Class 10 Science Exam 2020: साइंस के पेपर में उलझे स्टूडेंट्स, जानें कैसा था प्रश्न पत्र
CBSE Class 10 Science Exam 2020: साइंस के पेपर में उलझे स्टूडेंट्स, जानें कैसा था प्रश्न पत्र

CBSE Class 10 Science Exam 2020: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इसी कड़ी में आज यानी कि 4 फरवरी को 10वीं क्लास का साइंस का पेपर आयोजित किया गया। देश भर के परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा सुबह की शिफ्ट में कराई गई। वहीं अगर पेपर की बात करें तो साइंस का पेपर छात्रों के लिए काफी कठिन रहा। हालांकि कुछ स्टूडेंट्स को पेपर आसान भी लगा। उनका मानना है कि पेपर सिलेबस के मुताबिक आया था और अच्छा था। आइए जानते हैं क्या है स्टूडेंट्स की प्रतिक्रिया।

loksabha election banner

इस बारे में हकीकत राय सर्वोदय कन्या विद्यालय दिल्ली में पढ़ने वाली 10वीं की मीनाक्षी के मुताबिक, ‘मेरे लिए आज का पेपर कठिन था। कुछ सवाल तो मेरे लिए भी उलझन भरे थे।'

कालका पब्लिक स्कूल के छात्र हर्षवर्धन ने बताया कि,’मेरे लिए पेपर बहुत कठिन था। मैंने परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी की थी और पेपर में अधिकांश प्रश्न सिलेबस से ही थे। लेकिन फिर भी कई सवालों ने उलझा दिया'।

वहीं इस बारे में सेंट विंसेंट पलोती स्कूल नागपुर में पढ़ने वाले छात्र दनिया ज़ीनत के अनुसार पेपर अच्छा था। सेक्शन ए आसान था। हालांकि सेक्शन बी मुश्किल था। लेकिन ओवर ऑल पेपर की बात करें तो अच्छा था। मैं इसे समय पर पूरा करने में सक्षम था। मुझे हाईस्कोर की उम्मीद है।

बता दें कि इस बार दसवीं की परीक्षाओं के लिए 19 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।। इसमें 7,88,195 लड़कियां और 11,01,664 लड़के शामिल हैं। वहीं 19 ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स थे। 

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.