विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE board Examination: उत्तर पूर्वी दिल्ली में भी आज से बोर्ड परीक्षाएं देंगे छात्र

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 02 Mar 2020 08:10 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 09:07 AM (IST)

CBSE board Examination अगर छात्र किन्हीं परिस्थितियों में सात मार्च तक परीक्षा नहीं पाते हैं तो उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

CBSE board Examination: उत्तर पूर्वी दिल्ली में भी आज से बोर्ड परीक्षाएं देंगे छात्र
CBSE board Examination: उत्तर पूर्वी दिल्ली में भी आज से बोर्ड परीक्षाएं देंगे छात्र

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। 10वीं एवं 12वीं सीबीएसई बोर्ड की सोमवार से होने वाली परीक्षाएं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भी आयोजित की जाएंगी। दंगा भड़कने के बाद यहां परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। हालांकि यदि छात्र किन्हीं परिस्थितियों में सात मार्च तक परीक्षा नहीं पाते हैं तो उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। सोमवार को दसवीं कक्षा की संगीत और 12वीं की फिजिक्स व एप्लाइड फिजिक्स की परीक्षा है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सचिव अनुराग त्रिपाठी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अगर छात्रों को परीक्षा देने में कोई दिक्कत होती है तो उनके लिए अगली तारीख पर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 7 मार्च 2020 तक होने वाली परीक्षाओं में छात्रों को दिक्कतें आती हैं तो उनके लिए यह व्यवस्था की जाएगी।

सूची उपलब्ध कराएंगे स्कूल

सीबीएसई द्वारा स्कूलों के प्रधानाचार्यों से मांग की गई है कि वह उन सभी छात्रों की सूची बोर्ड को उपलब्ध कराएं जो 7 मार्च तक परीक्षा नहीं दे पाएंगे । इसके अलावा दिल्ली सरकार के अधीन शिक्षा निदेशालय से भी ऐसे छात्रों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हालातों को देखते हुए 10वीं व 12वीं की 26, 27, 28 और 29 फरवरी की बोर्ड परीक्षाओं को इस जिले में स्थगित कर दिया गया था।

वहीं, बोर्ड को लगता है कि 12वीं की परीक्षाओं को आयोजित करने में देरी की गई तो इसका असर मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ एवं अन्य स्नातक के पेशवर पाठ्यक्रमों के दाखिले पर पड़ सकता है। बोर्ड द्वारा जेईई मेन की परीक्षाएं 3 अप्रैल 2020 से 19 अप्रैल 2020 के दौरान ही आयोजित की जाएंगी। अगर बोर्ड ने आगे भी परीक्षाओं को स्थगित किया तो छात्र तनावपूर्ण स्थिति से गुजरेंगे। 

केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग

अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली पुलिस से लगातार बोर्ड बातचीत कर रहा है। बोर्ड ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी इस विषय पर पत्र लिखते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड छात्रों के हितों की देखभाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।