Move to Jagran APP

CBSE admit card 2022: सीबीएसई टर्म-1 एग्जाम एडमिट कार्ड को लेकर यह है बड़ी अपडेट, 16 और 17 नवंबर से शुरू होने हैं 10वीं,12वीं के एग्जाम

CBSE admit card 2022टर्म 10वीं के लिए 16 नवंबर और 12वीं के लिए 17 नवंबर परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं 10वीं के मेजर विषयों के एग्जाम 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेंगे। इसके अलावा 12वीं क्लास के मेजर विषयों के एग्जाम 01 से 22 दिसंबर 2021 तक आयोजित किए जाएंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 01:44 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 03:02 PM (IST)
CBSE admit card 2022: सीबीएसई टर्म-1 एग्जाम एडमिट कार्ड को लेकर यह है बड़ी अपडेट, 16 और 17 नवंबर से शुरू होने हैं 10वीं,12वीं के एग्जाम
CBSE admit card 2022: सीबीएसई टर्म-1 एग्जाम एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है।

CBSE admit card 2022: सीबीएसई टर्म-1 एग्जाम एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रस्तावित टर्म-1 परीक्षा के लिए हॉल टिकट जल्द जारी कर दिए जाएंगे। CBSE जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर हॉल टिकट जारी कर देगा। कार्ड जारी होने के बाद प्राइवेट छात्र ऑनलाइन मोड में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं रेग्यूलर छात्र अपने संबंधित स्कूल प्राधिकरण से सीबीएसई परीक्षा हॉल टिकट 2022 प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई कक्षा 10, 12 के एडमिट कार्ड 2022 की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। ऐसे में दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि, वे सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के हॉल टिकट के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करते रहें। टर्म 10वीं के लिए 16 नवंबर और 12वीं के लिए 17 नवंबर परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं 10वीं के मेजर विषयों के एग्जाम 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेंगे। इसके अलावा 12वीं क्लास के मेजर विषयों के एग्जाम 01 से 22 दिसंबर 2021 तक आयोजित किए जाएंगे।

loksabha election banner

CBSE term 1 admit card 2022: सीबीएसई कक्षा 10, 12 परीक्षा प्रवेश पत्र 2021-22 ऐसे करें डाउनलोड

10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in पर जाएं। इसके बाद ,प्राइवेट छात्रों के लिए सीबीएसई टर्म 1 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पूछे गए क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, नाम, माता का नाम और पिता का नाम दर्ज करें। अब सीबीएसई 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

परीक्षा हॉल में सीबीएसई प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं सीबीएसई टर्म वन परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.