CBSE 2nd Board Result: सीबीएसई 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, 4 स्टेप्स में मार्कशीट कर पाएंगे डाउनलोड
सीबीएसई द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जून में जारी किया जाना था जिसमें देरी हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ...और पढ़ें

CBSE Class 10 Second Board Result
HighLights
सीबीएसई 10th बोर्ड रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी।
फाइनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) से 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जारी होंगे जहां से छात्र रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ व अन्य डिटेल भरकर नतीजों की जांच कर सकेंगे। द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 से 21 मई तक करवाया गया था।
लाखों छात्रों ने दोबारा परीक्षा के लिए किया था रजिस्ट्रेशन
सीबीएसई 2nd बोर्ड एग्जाम के लिए लाखों स्टूडेंट्स ने पंजीकरण करवाया था। सब्जेक्ट के अनुसार 1 विषय के लिए 192508 छात्रों, 279227 विधार्थियों और 197119 स्टूडेंट्स ने तीन विषय की परीक्षा दोबारा देने के लिए पंजीकरण करवाया था।
केवल 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे नतीजे
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र या उनके माता-पिता केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके नतीजों की जांच कर पाएंगे-
- सीबीएसई कक्षा 10वीं 2nd एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
- अब स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।
फाइनल ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त
सभी छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद छात्र अपने विद्यालय में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
