यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CBSE Class 12 Exam Postponed: 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा टली, सीबीएसई ने जारी किया नोटिफिकेशन
CBSE Class 12 Exam Postponedदिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा के चलते सीबीएसई बोर्ड ने कल यानी ...और पढ़ें

CBSE Class 12 Exam Postponed: दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा के चलते सीबीएसई बोर्ड ने कल यानी कि 27 फरवरी को 12वींं की अंग्रेजी की परीक्षा टाल दी है। बोर्ड ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा को उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली के कुल 80 केंद्रों पर स्थगित कर दिया है। हालांकि अभी बोर्ड ने ये साफ नहीं किया है कि अब 12वीं का इंग्लिश की परीक्षा कब होगी।

सीबीएसई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी दी कि शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार के अनुरोध पर और छात्र-छात्राओं और स्टाफ और माता-पिता को परेशानी न हो इसलिए दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में कुछ एग्जाम सेंटर्स पर 12वीं की इंगलिश की परीक्षा स्थगित की जा रही है। उत्तरी-पूवी दिल्ली के अलावा अन्य दिल्ली समेत देश भर में परीक्षा अपने तय समय और केंद्र पर होगी।
#CBSEBoardExam2020 #examtime@PIB_India @HRDMinistry @DDNewslive @AkashvaniAIR @OfficeOfSDhotre @DrRPNishank @PIBHindi pic.twitter.com/bIr1hBofNB
— CBSE HQ (@cbseindia29) February 26, 2020
बता दें कि इसके पहले सीबीएसई बोर्ड आज यानी कि 26 फरवरी को होने वाली 10वीं का इंग्लिश का पेपर कैंसिल कर चुका है। अब कल होने वाली परीक्षा को भी फिलहाल टाल दिया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली के कई हिस्सों में सीएए विरोधियों और समर्थकों के बीच हिंसक झड़पे हुई हैं। इस हिंसा में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। वहींं सैकड़ों लोग घायल हैं।
