CBSE 10th Result 2023 LIVE: सीबीएसई 10वीं में 93.12% स्टूडेंट्स पास, 12वींं से बेहतर रहा परिणाम, इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक
CBSE Class 10th Result 2023 Live Updates: इन वेबसाइट्स को करें बुकमार्क। छात्र-छात्राएं नतीजे जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। उन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करना होगा।

एजुकेशन डेस्क। CBSE Board Class 10th Results Date and Time 2023 LIVE Latest News Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12 मई, 2023 को 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। वहीं, अब उम्मीद की जा रही है कि 10वीं के नतीजे भी जल्द रिलीज कर दिए जाएंगे। ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बस आधिकारिक वेबसाइट्स resuts.cbse.nic.in या cbseresuts.nic.in पर नजर बनाएं रखें। नतीजे जल्द जारी कर दिए जाएंगे। छात्र-छात्राएं नतीजे जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। उन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करना होगा।
10वीं की परीक्षा में 94.25 फीसदी लड़कियां पास हुई है। वहीं, लड़के 92.27 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। 10वीं के रिजल्ट में छात्र-छात्राओं के बीच में ज्यादा अंतर नहीं रहा है।
सीबीएसई 10वीं के नतीजे 2023 आ चुके हैं। वहीं, बोर्ड इस साल टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा। सीबीएसई 12वीं की तरह ही 10वीं की टॉपर लिस्ट भी नहीं जारी होगी।
सीबीएसई 10वीं में 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने के बाद वे वे अपनी सेकेंड्री मार्कशीट को डिजीलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए डिजीलॉकर ऐप्प को डाउनलोड करके लॉग-इन कर सकते हैं या सीधे पोर्टल पर ही विजिट कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं के 21 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी है।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज होने वाले हैं।
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा कुछ ही मिनटों में की जानी है। आसानी से परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स को कुछ वेबसाइट्स को पहले से बुकमार्क कर लेना चाहिए:-
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- results.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर नतीजों की जांच कर सकते हैं।
इस साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.33% रहा है। पिछले वर्ष के परिणामों की तुलना में पास प्रतिशत में इस बार गिरावट देखने को मिली है। साल 2023 में रिजल्ट का पास प्रतिशत 2022 की अपेक्षा 5 फीसदी गिर गिया है। हालांकि, अब देखते ही 10वीं का रिजल्ट कैसा रहता है।
सीबीएसई बोर्ड 12वींं रिजल्ट में लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं, 10वीं में भी छात्राएं आगे हो सकती हैं।