विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE 10th Result 2023: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट डेट, टाइम और टॉपर लिस्ट से जुड़ी बड़ी खबर, जानें कब होंगे रिलीज

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 29 Apr 2023 02:56 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2023 06:31 AM (IST)

CBSE 10th Result 2023 स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि CBSE बोर्ड ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक ...और पढ़ें

CBSE Class 10th, 12th Result 2023: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर है।
CBSE Class 10th, 12th Result 2023: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर है।

 एजुकेशन डेस्क। CBSE Class 10th, 12th Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( Central Board of Secondary Education, CBSE) बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों के परीक्षार्थी इस वक्त बड़ी बेसब्री से अपने 10वीं परीक्षा के नतीजों और टॉपर लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए ताजा अपडेट यह है कि नतीजे अगले महीने मे जारी हो सकते हैं। यह मई के पहले सप्ताह या फिर दूसरे वीक मे जारी हो सकते हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि नतीजे इस महीने के आखिर में यानी कि आज 30 अप्रैल, 2023 को भी जारी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - LIVE CBSE Board Result 2023 Updates: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं नतीजों पर ये है अपडेट, नोटिफिकेशन से जानें रिजल्ट डेट, टाइम

स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि CBSE बोर्ड ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। इसलिए सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के लिए केवल आधिकारिक बयान का इंतजार करें। बोर्ड की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की जाती है। सीबीएसई आमतौर पर नतीजे जारी करने से कुछ चंद घंटे पहले परिणामों की घोषणा करता है। इसके बाद रिजल्ट और टॉपर लिस्ट की सूची जारी की जाती है। बता दें कि इस वर्ष लगभग 38,83,710 छात्र-छात्राओं ने 10वीं कक्षा में 21,86,940 और 12वीं कक्षा में 16,96,770 छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं नतीजे 

  • cbseresults.nic.in
  • cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
  • digilocker.gov.in
  • results.gov.in
  • DigiLocker
  • UMANG

रिजल्ट में डिटेल्स होगी मेंशन

  • स्टूडेंट्स का नाम
  • व्यक्तिगत विवरण
  • स्कूल विवरण
  • विषयवार अंक
  • ग्रेड
  • पास/फेल होने की स्थिति

CBSE Class 10 Result 2023: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स  

आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाएं। अब नए पेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें। अब संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो प्रदर्शित होगी। अब रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें। इसके बाद सबमिट टैब पर क्लिक करें। अब परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी लेकर रख लें। 

यह भी पढ़ें: CBSE Board Result 2023: न हो कंफ्यूज, सीबीएसई रिजल्ट मई या जून में कब होगी घोषणा, हर डिटेल जानें यहां