विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CAT 2024 Admit Card: आईआईएम कोलकाता ने कैट एडमिट कार्ड किए जारी, iimcat.ac.in पर ऐसे करें डाउनलोड

Published: Tue, 05 Nov 2024 09:56 AM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2024 12:07 PM (IST)

आईआईएम कोलकाता की ओर से कैट परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम देश के ...और पढ़ें

CAT 2024 Admit Card: कैट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं।
CAT 2024 Admit Card: कैट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं।

HighLights

  1. 24 नवंबर, 2024 को होगी परीक्षा
  2. तीन शिफ्ट में कंडक्ट होगा एग्जाम
  3. पोर्टल पर जारी हुए प्रवेश पत्र

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कैट एग्जाम एडमिट कार्ड आज, 05 नवंबर, 2024 को जारी कर दिए गए हैं।  इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किए गए हैं। हालांकि, अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि कैट एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की घोषणा तो कर दी गई है, लेकिन हॉल टिकट जारी होने का समय के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर कोई सूचना नहीं दी गई है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। इसके बाद, जैसे ही पोर्टल पर लिंक उपलब्ध होने के बाद वे इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CAT 2024 Exam Admit Card: कैट एडमिट कार्ड में ये डिटेल्स होंगी मेंशन

उम्मीदवार का नाम, उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर, रोल नंबर/पंजीकरण संख्या, आवेदन विवरण

परीक्षा का नाम, परीक्षा स्लॉट का समय, परीक्षा केंद्र विवरण, रिपोर्टिंग समय, अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

IIM CAT Exam 2024: 24 नवंबर को होगी परीक्षा

कैट परीक्षा का आयोजन रविवार, 24 नवंबर, 2024 को किया जाएगा। यह एग्जाम तीन शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 से 6:30 बजे तक होगी। परीक्षा परिणाम जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी होने वाला है। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

IIM Calcutta CAT Admit Card 2025: कैट एडमिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब, कैट 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। कैट एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। अब प्रदान की गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी की जांच करें। आगे के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे एग्जाम के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसमे दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और उसके अनुसार ही एग्जाम सेंटर तक पहुंचे, क्योंकि नियमों की अनदेखी करने वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।