Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CAT 2023 Answer Key: 30 नवंबर को जारी हो सकती है कैट एग्जाम आंसर-की, रिजल्ट पर ये है अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 01:47 PM (IST)

    कैट 2023आंसर-की (CAT 2023 Answer Key) जल्द जारी होने की उम्मीद है। जारी बुलेटिन के अनुसार परीक्षा का परिणाम आईआईएम लखनऊ द्वारा जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह के दौरान जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि यह एक टेंटेटिव डेट है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें जिससे उन्हें सटीक डेट की जानकारी मिल सके।

    Hero Image
    CAT 2023 Answer Key: 30 नवंबर को जारी हो सकती है कैट एग्जाम आंसर-की। (Image-freepik)

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कैट एग्जाम आंसर-की (CAT Answer Key 2023) जल्द जारी हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि आईआईएम लखनऊ द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 के लिए प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉस शीट आगामी कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी। वहीं, , अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संभव है कि यह आज से एक दिन बाद यानी कि 30 नवंबर, 2023 को जारी की जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रोविजनल आंसर-की रिलीज होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर इसके चेक कर पाएंगे। आंसर-की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को CAT 2023 यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यह डिटेल्स एंटर करने के बाद अभ्यर्थी उत्तरकुंजी की जांच कर सकेंगे।

    कैट 2023 परीक्षा के लिए जारी बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा का परिणाम आईआईएम लखनऊ द्वारा जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह के दौरान जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, यह एक टेंटेटिव डेट है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें सटीक डेट की जानकारी मिल सके। बता दें कि CAT 2023 परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को तीन स्लॉट में आयोजित किया गया था। प्रत्येक स्लॉट परीक्षा में तीन सेक्शन वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) शामिल थे।

    CAT Answer Key 2023: कैट एग्जाम आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    कैट एग्जाम आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेसबाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, यहां होमपेज पर दिखने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। अब उस पर क्लिक करें। यहां पूछी गई डिटेल्स को एंटर कर लें। इसके बाद आंसर-की का पीडीएफ आपके सामने खुलकर आ जा जाएगा। अब आप उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।