विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CAT 2022 admit card: कॉमन एडमिशन टेस्ट प्रवेश पत्र रिलीज, Iimcat.ac.in पर ऐसे करें डाउनलोड

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2022 02:39 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2022 05:21 PM (IST)

CAT 2022 admit card पिछले सालकैट परीक्षा का आयोजन आईआईएम अहमदाबाद ( IIM Ahmedabad) द्वारा किया गया। साल 2021 में ...और पढ़ें

कैट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज रिलीज कर दिए जाएंगे।
कैट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज रिलीज कर दिए जाएंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CAT 2022 admit card: कैट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज रिलीज हो गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु (Indian Institute of Management, Bangalore) ने आज, 27 अक्टूबर, 2022 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट परीक्षा 2022) परीक्षा के लिए लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर रिलीज किया है। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के बाद उसमें परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश, समय, स्थान सहित अन्य जानकारी को देख लें। इसके अनुसार ही सेंटर पर पहुंचे। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु (Indian Institute of Management, Bangalore) की ओर से कैट परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर, 2022 को किया जाएगा। इस वर्ष, कैट का आयोजन लगभग 150 परीक्षा शहरों में बनाए केंद्रों में किया जाएगा। वहीं इस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 अगस्त, सुबह 10 बजे से शुरू हुई थी और 14 सितंबर की शाम 5 बजे तक चली थी। इसके बाद, आवेदन पत्र में करेक्शन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा फॉर्म में करेक्शन सुविधा दी गई थी। हालांकि अब सुधार प्रक्रिया भी खत्म हो चुका है। 

कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कैट 2022 के लिए आवेदन करते समय जेनरेट हुई अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी प्रवेश पत्र को चेक कर सकते हैं।

CAT Exam Admit Card 2022: कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट Iimcat.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, CAT लॉगिन टैब पर क्लिक करें। अब कैट प्रवेश पत्र डाउनलोड शुरू करने के लिए आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। अब कैट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें