विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करियर में ग्रोथ के लिए इन टिप्स की लें मदद, सीनियर्स करेंगे तारीफ और होगी तरक्की

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Wed, 20 Jul 2022 05:52 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 20 Jul 2022 05:53 PM (GMT+05:30)

कई बार ऐसा होता है कि हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद भी हमें करियर में बेहतर ग्रोथ नहीं मिल पाती ...और पढ़ें

करियर में ग्रोथ हर किसी की ख्वाहिश होती है।
करियर में ग्रोथ हर किसी की ख्वाहिश होती है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। करियर में ग्रोथ हर किसी की ख्वाहिश होती है। हर कोई चाहता है कि

वे बेस्ट परफॉर्मर बनें। उनको ही एम्पलाई ऑफ द मंथ चुना जाए। अवॉर्ड ट्राफी पर उनका भी नाम हों। सीनियर्स उनकी तारीफ करें, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लोगों के ये अरमान पूरे नहीं हो पाते हैं। कहीं कुछ कमी छूट रह जाती है। ऐसी स्थिति के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके निश्चित तौर पर आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं।

कम्युनिकेशन स्किल्स

प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहली सीढ़ी होती है कम्युनिकेशन स्किल्स। जी हां यह एक ऐसी स्किल्स है, जिसमे महारत हासिल करने के बाद आपको आगे बढ़ने के चांसेज मिलना दोगुना हो जाता है। दरअसल, ऑफिस में आप बॉस, कलीग्स के साथ कैसे बात कर रहें हैं। अपनी बात को कैसे दूसरो के सामने प्रेजेंट कर रहे हैं। मीटिंग में आपकी बात कहने का तरीका या फिर किसी क्लाइंट के सामने अपनी प्रेजेंटेशन कैसे रखते हैं। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में आप अपनी बात कैसे रखते हैं और खुद को कैसे कंट्रोल रखते हैं। यह सभी बातें भी बेहद मायने रखती हैं। कई बार बहुत अच्छा काम करने के बावजूद केवल ठीक व्यवहार न होने की वजह से कुछ लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं।

नई टेक्नीक की फुल नॉलेज

करियर में आगे बढ़ने के लिए ये बेहद जरूरी है कि संबंधित फील्ड में आने वाले नई-नई टेक्नीक की फुल नॉलेज हो। हर कंपनी चाहती है कि एम्पलाई नई टेक्नोलॉजी के साथ काम करें, जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ें और इसके साथ-साथ काम को सुविधाजनक बनाया जा सके। इसलिए जरूरी है कि टेक्नोलॉजी के बारे में खुद को अपडेट रखें।

धैर्य न खोएं

करियर में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं। इसकी वजह से कई बार हम परेशान भी होते हैं लेकिन जरूरी यह है कि आप धैर्य न खोएं, बल्कि ठंडे दिमाग से उसे सॉल्व करने की कोशिश करें।