BSF HC RO/RM Admit Card 2026: हेड कॉन्स्टेबल आरओ और आरएम एडमिट कार्ड इस डेट पर होगा जारी, एग्जाम 2 नवंबर को
बीएसएफ की ओर से BSF HC RO/RM Admit Card 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

BSF HC RO RM Exam Date 2026: 2 नवंबर को होगी परीक्षा।
HighLights
02 नवंबर को होगी परीक्षा।
22 अक्टूबर को जारी होगा एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर HC RO और हेड कॉन्स्टेबल रेडियो मैकेनिक RM परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने BSF HC RO/RM 2026 परीक्षा के लिए अप्लाई किया था। वे जल्द ही इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।
इस दिन होगा एग्जाम
बीएसएफ की ओर से कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर HC RO और हेड कॉन्स्टेबल रेडियो मैकेनिक RM परीक्षा का आयोजन 02 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में संचालित की जाएगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
बीएसएफ की ओर से परीक्षा तिथि के साथ-साथ एडमिट कार्ड तिथि की भी घोषणा कर दी गई है। बीएसएफ की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर, 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनवलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले BSF ऑफिशियल वेबसाइट bsf.mha.gov.in विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमेपज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद BSF HC RO/RM Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
