विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSEH 10th Result 2024 OUT: हरियाणा बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट हुआ घोषित, ये रहा रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

Published: Wed, 08 May 2024 01:08 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2024 01:34 PM (IST)

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है बोर्ड चेयरमैन डा. वीपी यादव की ...और पढ़ें

BSEH 10th Result 2024 Date: 12 मई को घोषित हुआ परिणाम, यहां से करें चेक।
BSEH 10th Result 2024 Date: 12 मई को घोषित हुआ परिणाम, यहां से करें चेक।

HighLights

  1. हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 12 मई को हुआ घोषित।
  2. 95.22% दर्ज किया गया रिजल्ट।
  3. लड़कियों ने फिर से मारी बाजी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा बोर्ड 12th क्लास का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही हाई स्कूल के छात्रों को अपना रिजल्ट घोषित किये जाने का बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। बोर्ड चेयरमैन डा. वीपी यादव के के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12 मई यानी आज हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (haryana board result 2024) घोषित कर दिया गया है।

रिजल्ट जारी होने के बाद नतीजों का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर एक्टिव हो गया है जहां से आप परिणाम की जांच कर सकते हैं।

कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

  • हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर 10th रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

95.22 फीसदी दर्ज किया गया परिणाम

हरियाणा बोर्ड 10th रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष राज्यभर में 95.22 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष 10वीं में 1,37,167 लड़कियों ने भाग लिया था जिसमें से 1,32,119 ने सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा 10th में 1,49,547 लड़कों ने भाग लिया था जिसमें से 1,40,896 हुए। इस प्रकार से लड़कियों का पास प्रतिशत 96.32 रहा वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 94.22 दर्ज किया गया है।

पहले ही हो चुका मूल्यांकन

12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद 10वीं कक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया। बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच के लिए 8 मई का समय तय किया गया था। ऐसे में बोर्ड की ओर से आज मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जायेगा और इसके बाद रिजल्ट तैयार करके घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट के साथ ही नहीं आई टॉपर्स लिस्ट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉपर्स लिस्ट दोनों ही कक्षाओं की अलग-अलग जारी की जाएगी। राज्य शिक्षा मंत्रालय की ओर से राज्यभर में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Career in Graphics Designing: 10वीं, 12वीं के बाद बने ग्राफिक डिजाइनर, जॉब्स के हैं ढेरों विकल्प