Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB STET Result 2023: खत्म होने वाला है इंतजार, बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट जल्द होगा जारी

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 07:28 AM (IST)

    BSEB STET Result 2023 बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 का आयोजन 4 सितंबर से 5 सितंबर 2023 तक हुआ था। यह एग्जाम राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। वहीं अब जल्द ही नतीजे जारी होने के आसार हैं। रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।

    Hero Image
    BSEB STET Result 2023: बीएसईबी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम जल्द होंगे जारी

    एजुकेशन डेस्क। BSEB STET Result 2023: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। नतीजों का एलान जल्द ही किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) की ओर से परिणाम इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है तो कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि सटीक डेट की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर नजर बनाएं रखें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 का आयोजन 4 सितंबर से 5 सितंबर 2023 तक हुआ था। यह एग्जाम राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। वहीं, अब जल्द ही नतीजे जारी होने के आसार हैं।

    BSEB STET Result 2023: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स  

    सबसे पहले उम्मीदवारों को बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर www.bsebstet.com पर जाना होगा। इसके बाद बीएसईबी के होपेज पर, "परिणाम" या "एसटीईटी परिणाम 2023" से संबंधित एक सेक्शन या टैब देखें। एक बार जब आपको "एसटीईटी परिणाम" सेक्शन मिल जाए तो परिणाम पोर्टल तक पहुंचने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अब आपको यहां पूछी गई डिटेल्स एंटर करनी होगी। इन विवरणों में आपका रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या पोर्टल द्वारा मांगी गई कोई अन्य जानकारी शामिल हो सकती है। इसके बाद यह जरूर सुनिश्चित करें कि आपने सही जानकारी दर्ज की है, क्योंकि एक भी गलत डिटेल्स एंटर करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित नहीं होगा। अब आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद, "सबमिट" या "परिणाम जांचें" बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका बिहार एसटीईटी परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आप उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: BSSC Inter Level Recruitment: बिहार में 11 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास आज से करें अप्लाई