BSEB 12th Result 2026 Link: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक interbiharboard.com पर एक्टिव, सीधे यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट (Bihar Board BSEB Inter Result 2026) जारी कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल एवं इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

Bihar Board BSEB 12th Result 2026
HighLights
जारी हुआ बिहार बोर्ड रिजल्ट।
इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से करें नतीजे चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे करीब 10 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से BSEB12th Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। नतीजे बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किये गए हैं। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com पर एक्टिव हो गया है। सभी छात्र रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।
केवल 4 स्टेप्स में मार्कशीट की जा सकती है डाउनलोड
बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है। स्टूडेंट्स केवल 4 स्टेप्स में ही अपने रिजल्ट की जांच के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं-
- स्टेप 1- बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com पर जाएं।
- स्टेप 2- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3- इसके बाद रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करें।
- स्टेप 4- अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद इम्प्रूवमेंट/ कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन होंगे शुरू
बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद इम्प्रूवमेंट/ कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो जायेंगे या अंकों में सुधार करना चाहेंगे वे तय तिथियों में ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस एग्जाम में भाग ले सकेंगे और अपने रिजल्ट में सुधार कर सकेंगे।
