विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC TRE Result 2023 OUT: बीपीएससी टीचर भर्ती 11वीं, 12वीं के नतीजे घोषित, सभी विषयों की PDF यहां करें डाउनलोड

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Tue, 17 Oct 2023 01:30 PM (IST)Updated: Tue, 17 Oct 2023 07:12 PM (IST)

BPSC TRE Result 2023 बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की ओर से आज यानी 17 अक्टूबर को बिहार टीचर भर्ती ...और पढ़ें

BPSC TRE Result 2023 ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर हुआ घोषित।
BPSC TRE Result 2023 ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर हुआ घोषित।

HighLights

  1. बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट आज शाम तक घोषित होने की संभावना।
  2. आज केवल 11वीं और 12वीं का रिजल्ट होगा घोषित।
  3. कल माध्यमिक शिक्षक (टीजीटी) रिजल्ट की हो सकती है घोषणा।
  4. 19 अक्टूबर को प्राथमिक शिक्षक पदों का रिजल्ट किया जा सकता है जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC TRE Result 2023: बिहार में प्राइमरी, टीजीटी और पीजीटी के 1.70 लाख पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 से 26 अगस्त तक विभिन्न पालियों में हुई थी, जिसके बाद से ही उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट घोषित होने का इंतजार था जो आज खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 17 अक्टूबर 2023 को घोषित कर दिया गया है

उम्मीदवार अपना रिजल्ट बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए जा रहे डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया गया है जिसमें उम्मीदवारों के नाम दर्ज हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय (11 और 12) के लिए अब सभी विषयों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। सभी विषयों की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

BPSC TRE Result 2023: इन डेट्स में नतीजे होंगे जारी

नतीजे जारी होने को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार रिजल्ट 17, 18 एवं 19 अक्टूबर 2023 को अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार घोषित किया जाएगा। आज यानी 17 अक्टूबर की शाम को कक्षा 11वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। इसके बाद 18 को माध्यमिक शिक्षक (टीजीटी) अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किये जाने की सम्भावना है। इसके अलावा अंत में यानी कि 19 अक्टूबर को प्राथमिक शिक्षक के पदों के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परिणाम घोषित किया जायेगा।

BPSC Teacher Result 2023: ऐसे चेक करें परिणाम

  • बीपीएससी टीचर भर्ती रिजल्ट जारी होते ही आपको सब पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट घोषित होते ही लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के बाद सेव भी कर सकते हैं।
  • अब आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- BPSC TRE Result 2023: पहले 11वीं और 12वीं के शिक्षकों का रिजल्ट, आज घोषित होगा बिहार शिक्षक भर्ती परिणाम