BPSC MDO Answer Key 2021: खनिज विकास पदाधिकारी लिखित परीक्षा की 'आंसर की' जारी, करें चेक
BPSC MDO Answer Key 2021 जिन उम्मीदवारों ने 27 फरवरी व 28 फरवरी 2021 को आयोजित लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था वे bpsc.bih.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
BPSC MDO Answer Key 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने खनिज विकास पदाधिकारी लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की प्रोविजनल 'आंसर की' जारी कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने 27 फरवरी व 28 फरवरी, 2021 को आयोजित लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे bpsc.bih.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
इन स्टेप से चेक करें आंसर की
आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर संबंधित परीक्षा के विषय के अनुसार आंसर की का लिंक उपलब्ध कराया गया है। संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां सीरीज और क्वेश्चन नंबर के अनुसार आंसर की उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे चेक करें। यदि आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
बता दें कि यदि उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस में दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से 21 जून, शाम 5 बजे से पहले अपनी आपत्ति भेजनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की गहन समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिस चेक कर सकते हैं।
गौरतलब है कि खनिज विकास पदाधिकारी लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी व 28 फरवरी, 2021 को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित गई थी। पहली पाली में सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 3:30 तक परीक्षा का संचालन किया गया था। इस भर्ती के तहत खनिज विकास पदाधिकारी के कुल 20 रिक्त पदों को भरा जाना है। डिटेल जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।