BPSC BHO Admit Card: 21 जनवरी से शुरू होंगे ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती के लिए इंटरव्यू, प्रवेश पत्र जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC ) ने इस बारे में जारी आधिकारिक सूचना में कहा है कि इस इंटरव्यू के लिए आयोग की ओर से कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। साथ ही साक्षात्कार परिसर में अभ्यर्थियों का कोई भी मित्र अभिभावक या फिर अन्य रिश्तेदार का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा। ज्यादा अपडेट प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC ) ने ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग ने यह हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर रिलीज किए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download BPSC BHO Interview Admit Card 2024: बीपीएससी बीएचओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट -https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाना होगा। अब, प्रखण्ड लिंक पर क्लिक करें। अब होमपेज पर उपलब्ध BHO इंटरव्यू एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करें। अब, उम्मीदवारों को एक नई विंडो में आवश्यक प्रवेश पत्र मिलेगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सहेजें।
BPSC BHO Admit Card 2024:21 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होंगे बीपीएससी बीएचओ साक्षात्कार
बीपीएससी की ओर से BHO पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 21 जनवरी, 2025 से 1 फरवरी, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। यह साक्षात्कार दो पालियों में कंडक्ट कराए जाएंगे। इसके अनुसार, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजकर 30 बजे शुरू होगी। साथ ही, किस दिन किस कैंडिडेट्स का साक्षात्कार होगा, इसकी जानकारी उम्मीदवार पोर्टल् से प्राप्त् कर सकते हैं।
आयोग की ओर से इस बारे में जारी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि, साक्षात्कार के लिए बुलाए जा रहे उम्मीदवारों की अर्हता पूरी तरह से औपबांधिक हैं। साक्षात्कार में शामिल होने से उनकी योग्यता क्लीयर नहीं होती है। साक्षात्कार के समय या उसके बाद उनकी अर्हता पर फैसला लेने का निर्णय आयोग के पास सुरक्षित होगा। साथ ही, कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
BPSC BHO Interview Dates: ये चीजें इंटरव्यू में होंगी बैन
साक्षात्कार के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेज, स्मार्ट वॉच, सहित अन्य डिवाइस लेकर आने पर मनाही होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।