विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC Auditor Mains Exam Schedule 2022: नवंबर में होगी बीपीएससी ऑडिटर मेंस परीक्षा, घोषित हुई तिथि

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2022 10:57 AM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 11:02 AM (IST)

BPSC Auditor Mains Exam Schedule 2022 बीपीएससी ऑडिटर मेंस परीक्षा का आयोजन नवंबर में होगा। यह परीक्षा 03 और 04 ...और पढ़ें

बीपीएससी ऑडिटर मेंस परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है।
बीपीएससी ऑडिटर मेंस परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। BPSC Auditor Mains Exam Schedule 2022: बीपीएससी ऑडिटर मेंस परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। यह परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग ( Bihar Public Service Commission,BPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर ऑडिटर मेंस परीक्षा और एडमिट कार्ड के संबंध में सूचना की है। इसके मुताबिक, ऑडिटर मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन नवंबर में किया जाएगा। यह परीक्षा 2 से 4 नवंबर, 2022 तक कराया जाएगा। एग्जाम हर दिन दो शिफ्टों में होगा। इसके अनुसार, सुबह की शिफ्ट में पहली और दोपहर में सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा होगी। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूचना को पढ़ सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

आधिकारिक सूचना के अनुसार, सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन (पेपर I) की परीक्षा 02 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद, जनरल स्टडीज सेकेंड पेपर का आयोजन 03 नवंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम सुबह की शिफ्ट में होगा। वहीं वैकल्पिक विषय की परीक्षा 04 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

ऑडिटर मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार ध्यान दें कि, वे 22 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक मुख्य परीक्षा के लिए अपने वैकल्पिक विषय को एडिट कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद, वे इस प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे। उम्मीदवार ध्यान दें कि इस परीक्षा के लिए वही कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता पाई है। 

इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

बीपीएससी ऑडिटर मेंस परीक्षा के लिए आयोग परीक्षा की तारीख से एक सप्ताह पहले ऑडिटर मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर पाएंगे।