Move to Jagran APP

BPSC सहायक अभियंता और कृषि सेवा परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर मैकेनिकल और सिविल प्रीलिम्स परीक्षा में सहायक इंजीनियर के लिए परिणाम घोषित किए हैं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 12:42 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 01:10 PM (IST)
BPSC सहायक अभियंता और कृषि सेवा परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
BPSC सहायक अभियंता और कृषि सेवा परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

 नई दिल्ली, एजेंसी। BPSC Results Declared, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर मैकेनिकल और सिविल प्रीलिम्स परीक्षा में सहायक इंजीनियर के लिए परिणाम घोषित किए हैं। 1188 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में क्वालिफाई किया हैं। यह परीक्षाएं 16 September, 2018 को आयोजित की गई थीं। इस परिक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

loksabha election banner

सहायक अभियंता पद के परिणाम के साथ, BPSC ने सामान्य पेपर के लिए अंतिम मार्कशीट भी जारी की है जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके अलावा, बिहार कृषि सेवाओं के लिए सहायक निदेशक परीक्षा के परिणाम, कृषि इंजीनियरिंग, पौध संरक्षण और बागवानी के लिए लिखित परीक्षा के रिजल्ट भी आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा 8 से 10 दिसंबर, 2017 के बीच आयोजित की गई थी। इसकी भर्ती अधिसूचना 2014 में जारी की गई थी।
 

BPSC मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें?

  • BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाए।
  • होमपेज / नोटिस बोर्ड अनुभाग पर परिणामों के लिंक सामने आजाएंगे।
  • मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  • Answer Key चेक करने के लिए Answer key के लिंक पर क्लिक करें।

Individual marks यहां चेक करें

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाए।
  • बाएं पैनल पर मार्क्सशीट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपनी परीक्षा का नाम विज्ञापन संख्या द्वारा पहचान कर चुनें।
  • अपना रोल नंबर और Date of Birth डालें।
  • Submit पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्क्सशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.