विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Vidhan Sabha DEO Admit Card: डाटा एंट्री ऑपरटेर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Published: Fri, 08 Aug 2025 09:41 AM (IST)Updated: Fri, 08 Aug 2025 03:28 PM (IST)

बिहार विधान सभा सचिवालय की ओर से डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अगर ...और पढ़ें

Bihar Vidhan Sabha DEO Admit Card: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड।
Bihar Vidhan Sabha DEO Admit Card: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड।

HighLights

  1. डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
  2. परीक्षा 19 अगस्त को होगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: बिहार विधान सभा सचिवालय की ओर से (Bihar Vidhan Sabha DEO Admit Card) आज यानी 08 अगस्त, 2025 को जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद 16 अगस्त, 2025 तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।

इस दिन होगी परीक्षा

डाटा एंट्री ऑपरटेर की प्रारंभिक परीक्षा 19 अगस्त, 2025 को बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में एक पाली में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8.30 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य है। इसके अलावा, 10.30 बजे तक प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से पहले ही पहुंचने का प्रयास करें, अन्यथा देरी होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

डाटा एंट्री ऑपरटेर की प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से दो घंटे के भीतर 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, गणित, विज्ञान, मानसिक क्षमता एवं तार्किक विचार जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Bihar Vidhan Sabha DEO Admit Card: ऐसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • डाटा एंट्री ऑपरटेर की प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर "DEO Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: AFCAT 2 Exam City Slip 2025: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां afcat.cdac.in से करें डाउनलोड