Bihar STET Admit Card 2026: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड शाम 4 बजे होंगे जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
बिहार एसटीईटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 4 बजे जारी कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार वेबसाइट या इस पेज से हॉल ...और पढ़ें

बिहार एसटीईटी एग्जाम एडमिट कार्ड 2026
HighLights
बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 4 बजे होंगे जारी।
25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) के लिए लिए एडमिट कार्ड आज यानी 18 अक्टूबर 2026 को 4 बजे डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। BSEB STET Admit Card जारी होते ही सभी आवेदनकर्ता लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक stetregistration.cbrt.co.in पर उपलब्ध होगा।
इन डेट्स में होना है एग्जाम
बिहार एसटीईटी एग्जाम 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर 2026 तक करवाया जायेगा। परीक्षा प्रतिदिन एक शिफ्ट में आयोजित होगी जिसके लिए केंद्र पर दोपहर 12:30 तक एंट्री की जाएगी।
इन स्टेप्स से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
- बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
- यूजर आईडी, पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर प्रवेश पत्र ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।
- अब आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि एग्जाम के दिन वे एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से केंद्र पर साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र आपको परीक्षा होम में एंट्री नहीं दी जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं।
न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
बिहार एसटीईटी पास करने के लिए सामान्य वर्ग को 50%, पिछड़ा वर्ग को 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी, एससी/ एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
