Move to Jagran APP

Bihar STET Admit Card 2019: बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड आज bsebstet2019.in पर होंगे जारी, पढ़ें अपडेट

Bihar STET Admit Card 2019 बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (एसटीटीई-2019) की ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी कि 25 अगस्त को जारी किए जाएंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 09:35 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 09:52 AM (IST)
Bihar STET Admit Card 2019: बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड आज bsebstet2019.in पर होंगे जारी, पढ़ें अपडेट
Bihar STET Admit Card 2019: बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड आज bsebstet2019.in पर होंगे जारी, पढ़ें अपडेट

Bihar STET Admit Card 2019: बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (एसटीटीई-2019) की ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड यानी कि 25 अगस्त को जारी किए जाएंगे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2019.in पर जारी करेगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करके डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 9 सितंबर से शुरू होगी और राज्य में 21 सितंबर, 2020 को समाप्त होगी।

loksabha election banner

बिहार एसटीईटी 2019 परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर फर्स्ट और पेपर सेकेंड शामिल होंगे। पेपर फर्स्ट का सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। वहीं पेपर सेकेंड दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पेपर फर्स्ट और पेपर सेकेंड में प्रत्येक में 150 अंक होंगे।

Bihar STET Admit Card 2019: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले बीएसईबी एसटीईटी की आधिकारिक साइट bsebstet2019.in पर जाएं। यहां होम पेज पर उपलब्ध बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2019 पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करनी होगी। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रख लें।

बता दें कि जनवरी में परीक्षा के लिए लगभग 2.4 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। उस वक्त 28 जनवरी को आयोजित हुई इस परीक्षा में कुछ केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसके बाद बोर्ड ने जांच समिति गठित की थी और फिर इसी कमेटी की रिपोर्ट पर एसटीईटी-2019 को 16 मई 2020 को रद्द कर दिया गया था। इसी वजह से अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा राज्य में शिक्षकों के रूप में 37,440 पदों को भरेगी। इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.