Bihar Police Prohibition Constable Exam 2022:16 अक्टूबर को होगी बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल परीक्षा
Bihar Police Prohibition Constable Exam 2022 सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (Central Selection Board of Constable CSBC) ने बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल परीक्षा तिथियां घोषित करने के साथ-साथ प्रवेश पत्र भी रिलीज कर दिए हैं। कैंडिडेट्स पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Bihar Police Prohibition Constable Admit Card 2022: बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल परीक्षा के संबंध में अहम सूचना है। यह परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (Central Selection Board of Constable, CSBC) ने Prohibition Constable पद की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा और एडमिट कार्ड अपडेट के संबंध में संक्षिप्त सूचना जारी की है। इसके मुताबिक, लिखित परीक्षा अगले महीने में, 16 अक्टूबर 2022 (रविवार) को आयोजित करेगा। परीक्षा का समय 10 से 12 बजे तक होगा। परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि, निर्धारित समय से देरी पर एग्जाम सेंटर पर पहुंचने वाले कैंडिडेट्स को सेंटर पर अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए समय का खास तौर पर ध्यान रखें।
आधिकिारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (Central Selection Board of Constable, CSBC) ने परीक्षा तिथि घोषित करने के साथ-साथ परीक्षा के प्रवेश पत्र भी रिलीज कर दिए हैं। यह हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bih.nic.in/ पर रिलीज किए गए हैं। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए शामिल होने जा रहे हैं, वे पोर्टल पर जाकर हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके उम्मीदवार पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police Prohibition Constable Admit Card 2022: बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
उम्मीदवार सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट (csbc.bih.nic.in) पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर प्रदर्शित 'बिहार पुलिस Prohibition कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2022 जारी, नवीनतम अपडेट यहां देखें' लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नई विंडो में बिहार पुलिस Prohibition कांस्टेबल एडमिट कार्ड टैब मिल जाएगी। अब यहां इस लिंक पर क्लिक करने के बाद पूछी गई डिटेल्स को एंटर करें। इसके बाद अभ्यर्थी के सामने प्रवेश पत्र खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा। उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।