विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar JEEVIKA Final Result 2026: बिहार जीविका परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Published: Sat, 18 Apr 2026 10:34 AM (IST)

बिहार जीविका परीक्षा का फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अब डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इस परीक्षा के जरिये कुल 2747 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Bihar JEEVIKA Final Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

Bihar JEEVIKA Final Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. बिहार जीविक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित।

  2. ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) ने बिहार जीविका परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। बिहार जीविका परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 15 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर के बीच किया गया था। इसके साथ ही समिति ने 06 अप्रैल को परिणाम की घोषणा की थी।

जो उम्मीदवार बिहार जीविका की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट में अपने नाम की जांच कर सकते हैं। बिहार जीविका फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

JEEVIKA Final Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

बिहार जीविका परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद 'Bihar JEEVIKA Final Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  5. लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती

बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति की ओर से कुल 2747 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए कुल 73 पद, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट के लिए कुल 235 पद, एरिया कोऑर्डिनेटर के लिए कुल 374 पद, अकाउंटेंट के लिए कुल 167 पद, ऑफिस असिस्टेंट के लिए कुल 187 पद, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर के लिए कुल 1177 पद, ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव के लिए कुल 534 आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड क्लास 10th 12th रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, डिजीलॉकर से भी कर सकेंगे चेक