Bihar DElEd Result 2026 Link: बिहार डीएलएड एंट्रेस टेस्ट का रिजल्ट जारी, 165609 अभ्यर्थी सफल, डायरेक्ट यहां चेक करें परिणाम
बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से Bihar DElEd Result 2026 जारी कर दिया गया है। छात्र इस परीक्षा में कुल 73.99 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है।

Bihar DElEd Result 2026 OUT
HighLights
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित।
रैंक के आधार पर 30 हजार सीटों पर मिलेगा दाखिला।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम 2026-27 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजे (Bihar DElEd Result 2026) ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक किया जा सकता है। परिणाम (BSEB DElEd Result) चेक करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन आईडी एवं जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
इस बार DElEd प्रवेश परीक्षा में कितने उम्मीदवार सफल हुए
बीएसईबी के अध्यक्ष डॉ० त्यागराजन एस०एम० द्वारा डी.एल.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परीक्षाफल जारी किया गया है। इस परीक्षा में कुल 2,23,835 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें 1,65,609 अभ्यर्थी सफल हुए है। 73.99% छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन CBT माध्यम से 08 जून 2026 से 22 जून 2026 तक करवाया गया था। प
Bihar DElEd Result 2026 कैसे चेक करें
- बिहार डीएलएड एंट्रेस टेस्ट 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब छात्रों को एप्लीकेशन आईडी एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना है।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
30 हजार सीटों पर होगा प्रवेश
इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के 306 डीएलएड कॉलेजों में कुल 30 हजार रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। इसमें से राज्य के 60 सरकारी डीएलएड संस्थानों (9,100 सीटें) तथा 246 गैर सरकारी संबद्ध संस्थानों (21,650 सीटें) में नामांकन होगा। आगे चलकर शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवा इस परीक्षा में भाग लेकर एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।
