विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar DELED 2026: डीएलएड एंट्रेस एग्जाम की रजिस्ट्रेशन डेट एक्सटेंड, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

Published: Sat, 10 Jan 2026 01:31 PM (IST)

बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार अब 24 जनवरी ...और पढ़ें

Bihar DELED 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

Bihar DELED 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. आवेदन करने की अंतिमन तिथि एक्सटेंड।

  2. 24 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम 2026-28 में आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके है। अब वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

बीएसईबी की ओर से आवेदन करने की अंतिम तिथि को 09 जनवरी से बढ़ाकर 24 जनवरी तक कर दिया गया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अब वे तय समय से पहले ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया अवश्य पूरा कर लें।

कौन कर सकते हैं आवेदन

  • इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्च माध्यम (+2) या इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसके साथ ही जो छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे छात्र भी इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।

परीक्षा पैटर्न

बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम में उम्मीदवारों से सामान्य हिंदी, उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक विषय से 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

परीक्षा शुल्क

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सामान्य, ओबीसी, बीसी, ईबीसी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 960 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारो के लिए 760 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें। 
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर 'Register New Candidate पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भर लें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 

यह भी पढ़ें: AFCAT Exam City Slip 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां देखें पूरी डिटेल