विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Board Toppers 2026: बिहार बोर्ड के टॉपर्स के ऊपर हुई धनवर्षा, नकद राशि के साथ लैपटॉप के लिए मिले पैसे

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:59 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 Sep 2026 05:50 PM (GMT+05:30)

बिहार राज्य सरकार की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले 168 स्टूडेंट्स को नकद धनराशि एवं लैपटॉप के लिए धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

बिहार बोर्ड टॉपर्स का हुआ सम्मान।

बिहार बोर्ड टॉपर्स का हुआ सम्मान।

HighLights

  1. बिहार राज्य सरकार ने 10वीं एवं 12वीं टॉपर्स का किया सम्मान।

  2. नकद धनराशि के साथ लैपटॉप खरीदने के लिए मिले 51 हजार रुपये।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता को आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया है। बोर्ड की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक सीएम ने नेक संवाद, पटना में 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से छात्रों को सम्मानित किया।

1st, 2nd एवं 3rd के साथ 10वां स्थान पाने वाले स्टूडेंट्स को इतनी मिली धनराशि

आपको बता दें कि बिहार सरकार की ओर से पहले से लेकर 10वां स्थान हासिल करने वाले सभी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया है जिनकी संख्या 168 है। रैंक के अनुसार छात्रों को अलग-अलग नकद धनराशि प्रदान की गई।

  • पहला स्थान: 1st रैंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 2 लाख रुपये प्राप्त हुए।
  • दूसरा स्थान: 2nd रैंक वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये की नकद धनराशि दी गई।
  • तीसरा स्थान: 3rd रैंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 1 लाख रुपये की धनराशि दी गई।

चौथे से दसवां स्थान की धनराशि 

जिन छात्रों ने 10वीं कक्षा में 4th से लेकर 10वीं रैंक प्राप्त की है उन सभी को 20 हजार रुपये नकद और इंटरमीडिएट में चौथी से 10वीं रैंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 30 हजार रुपये नकद धनराशि प्रदान की गई।

सभी छात्रों को लैपटॉप के लिए 51 हजार रुपये अलग से मिले 

नकद धनराशि के अलावा सभी टॉपर्स स्टूडेंट्स को सीएम द्वारा 51 हजार रुपये अलग से प्रदान किये गए। इन पैसों को उपयोग लैपटॉप खरीदने के लिए किया जायेगा।

कौन-कौन होगा कार्यक्रम में हुआ शामिल

छात्रों एवं उनके परिवार को सम्मानित करने के लिए सीएम सम्राट चौधरी के अलावा उप-मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें- कारगिल से पहली महिला आर्मी ऑफिसर बनीं स्टैंजिन त्सांगयांग, इंडियन आर्मी ने जर्नी को 'पहाड़ों से ऑलिव ग्रींस' दिया नाम