Bihar board 12th result 2019: महज 44 दिनों में बोर्ड ने तैयार किया रिजल्ट
बिहार बोर्ड आज इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के रिजल्ट जारी करने वाला है। इस साल 12वीं की परिक्षाओं के खत्म होने के महज 44 दिन बाद ही बोर्ड रिजल्ट घोषित कर रहा है।
नई दिल्ली, एजेंसी। Bihar board 12th result 2019: बिहार बोर्ड शनिवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के रिजल्ट घोषित करने वाला है। बिहार बोर्ड की वेबसाइट bsebssresult.com/bseb और biharboardonline.bihar.gov.in/inter-result पर ये नतीजे जारी किए जाएंगे। इस साल बोर्ड ने परिक्षा पेट्रन में कई बदलाव भी किए है।
इस साल 12वीं की परिक्षाओं के खत्म होने के महज 44 दिन बाद ही बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी कर रहा है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस साल 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी है। वहीं पिछले साल 12 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल के विपरीत, इस साल बोर्ड तीनों स्ट्रीम के साथ-साथ वोकेशनल विषयों के नतीजे भी आज ही घोषित कर देगा। बोर्ड ने इस साल ओएमआर पैटर्न अपनाया। साथ ही इस बार 50 प्रश्न ऑब्जेक्टिव दिए गए थे।
बता दें इस साल 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी को समाप्त हुई थी। वही प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में होम सेंटर पर हुई थीं। बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए नवंबर 2018 में ही मॉडल पेपर जारी कर दिए थे। गौरतलब है कि पिछले साल बोर्ड ने 6 जून को रिजल्ट जारी किए थे। पिछले साल 12,07,978 छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी और छात्रों का पास प्रतिशत 52.95% रहा था।