एजुकेशन डेस्क।  Bihar Board Result 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के परीक्षार्थी इस वक्त बड़ी बेसब्री से नतीजों की राह देख रहे हैं। 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि परिणामों की घोषणा कब होगी। वहीं, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, ने भी इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीएसईबी एक या दो दिन में बारहवीं के नतीजों की घोषणा करेगा। रिपोर्ट्स यह भी कह रही हैं कि बीएसईबी इंटर का परिणाम 2023 18 मार्च, 2023 तक जारी होने की उम्मीद है।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की ये है डेट

बिहार बोर्ड बारहवीं की तरह दसवीं रिजल्ट की फिलहाल कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के आखिर में या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित हो सकते हैं। बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 14 से 22 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं बारहवीं के एग्जाम 1 से 11 फरवरी, 2023 तक हुए थे। साल 2022 में 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप 3 पोजिशन में लड़कों ने जगह बनाई थी। 

BSEB Bihar board 10, 12 12th result 2023 Steps to check result online: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। अब होम पेज पर, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए रिजल्ट लिंक खोलें। अब रोल नंबर और/या अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करें। लॉग इन करें और अपना रिजल्ट चेक करें। इसके बाद प्रिंटआउट लेकर रख लें।

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में पिछले साल लड़कों ने मारा था मैदान, नतीजे जल्द

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2023: ये है बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने की तारीख , छात्र चेक कर लें डेट

Edited By: Nandini Dubey