BSEB, Bihar Board Admit Card 2020: डमी एडमिट कार्ड में सुधार की तारीख बढ़ी, ऐसे करें सुधार
Bihar Board Dummy Admit Card 2020 कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वे ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली,जेएनएन। Bihar Board Dummy Admit Card 2020: बिहार बोर्ड ने स्टूडेट्स के लिए डमी एडमिट कार्ड में सुधार की समयसीमा बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब स्टूडेंट्स डमी एडमिट कार्ड में 25 नवंबर तक सुधार कर सकते हैं। ऐसे में जो स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड के कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक कर सकते हैं। इसके बाद उसमें जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं और 12वीं को एडमिट कार्ड अलग-अलग वेबसाइट पर मौजूद हैं। कक्षा 10वीं के छात्र बिहार बोर्ड की ऑफ़िशियल वेबसाइट biharboard.online पर विजिट कर सकते हैं। वहां उनको डमी कार्ड मिल जाएंगी। वहीं, कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स ऑफ़िशियल वेबसाइट bsebinteredu.in पर विजिट कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपने डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board Dummy Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड
Step 1: स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: होम पेज के बाएं साइड पर 'Examination Application form for Exam 2020' का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
Step 3: इस बाद एक नया पेज खुलेगा। इसके बाद 'Print/View' की लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
Step 5: डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
इस डमी एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, जेंडर, फोटोग्राफी, विषय और सिग्नेचर जैसी जानकारी मौजूद होगी। इन सभी जानकारियों को स्टूडेंट्स ध्यान से चेक कर लें। इसमें कोई भी गलती है, तो तुरंत स्कूल के हेड से संपर्क करें। इसमें तय समय से पहले सुधार कराएं। अब जब सुधार करने की तारीख बढ़ा दिए गए हैं, ऐसे में उम्मीदवार अगर जरूरी बदलावा नहीं कर पाएं, तो कर लें। इसके बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा।