Move to Jagran APP

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में पिछले साल लड़कों ने मारा था मैदान, नतीजे जल्द

Bihar Board 12th Result 2023 बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in secondary.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com पर लॉगइन करना होाग। यह परीक्षाएं फरवरी में 1 से 11 तारीख तक आयोजित की गई थीं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyPublished: Thu, 16 Mar 2023 09:17 AM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2023 10:12 AM (IST)
Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में पिछले साल लड़कों ने मारा था मैदान, नतीजे जल्द
Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट रिजल्ट जल्द होगा घोषित

एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट डेट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड किसी भी वक्त इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों को जारी करने की तिथि घोषित कर सकता है। इसलिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट्स http://secondary.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर नजर बनाएं रखें। 

loksabha election banner

बीएसईबी विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी करेगा। नतीजों के साथ-साथ बिहार बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी रिलीज करेगा। इसे भी स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं, अगर पिछले साल के टॉपर की बात करें तो साल 2022 में साइंस स्ट्रीम में लड़काें ने मैदान मारा था। टॉप 3 रैंक पर लड़कों का कब्जा था। साइंस स्ट्रीम में ही नहीं बल्कि कॉमर्स स्ट्रीम में भी छात्रों ने ही अपना परचम लहारया था। अब देखना होगा कि क्या इस बार भी लड़कों की बादशाहत बरकरार रहेगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2023: ये है बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने की तारीख , छात्र चेक कर लें डेट

Bihar Board 12 Topper List 2022 for Science साल 2022 में ये हैं साइंस के टॉपर

सौरव कुमार 94.40%

अर्जुन कुमार 94.40%

राजकुमार 94.2%

सेजल कुमारी 94.00%

विष्णु कुमार 93.80 %

शुभम कुमार वर्मा 93.80%

Bihar Board 12 Topper List 2022 for Commerce साल 2022 में ये हैं कॉमर्स के टॉपर

अंकित कुमार गुप्ता 94.60%

विनीत सिन्हा 94.40%

पीयूष कुमार 94.40%

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट वाले दिन छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। मार्कशीट बाद में स्कूलों द्वारा वितरित किए जाएंगे। साल 2022 में, बीएसईबी इंटर के परिणाम 16 मार्च को घोषित किए गए थे। वहीं, इस साल भी जल्द ही नतीजों के जारी होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: BSEB Inter Result 2023 Date: आ गया बिहार बोर्ड 12वीं के 13 लाख स्टूडेंट्स के नतीजों पर अपडेट, जानें डेट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.