यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BSEB 10th Result 2022: आज दोपहर 1 बजे घोषित होंगे बिहार 10वीं की परीक्षाओं के नतीजे
BSEB 10th Result 2022 बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 को लेकर प्राप्त नवीनतम अपडेट के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के सूत्रों से मिली लेेटेस्ट जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज यानि कि 31 मार्च 2022 को की जाएगी। नतीजे बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा मैट्रिक नतीजों की घोषणा के पहले परिणाम के लिए आधिकारिक जानकारी कल, 30 मार्च 2022 को जारी कर दी गई थी। ऐसे में परीक्षार्थी बिहार 10वीं रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। दूसरी तरफ, यदि वेबसाइट काम न कर रही हो तो स्टूडेंट्स जागरणजोश (JargranJosh.com) पर भी बिहार 10वीं रिजल्ट 2022 को चेक कर पाएंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक
बिहार 10वीं रिजल्ट 2022 - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक (जल्द एक्टिव होगा)
आधिकारिक वेबसाइट पर देखें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 की घोषणा को लेकर अपडेट कभी भी जारी किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की तारीख और समय की आधिकारिक जानकारी जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तैयारियों अंतिम चरण हैं। प्राप्त अपडेट के अनुसार बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2022 की घोषणा कल तक किए जाने की संभावना है। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो परिणाम आज भी जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर तिथि और समय जारी नहीं की गई है। ऐसे में, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए आयोजित की गयी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार मैट्रिक परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा आज, 28 मार्च या कल, 29 मार्च तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गयी है। ऐसे में स्टटूडेंट्स अपने बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
इन स्टेप में करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022
स्टूडेंट्स को अपने नतीजे और स्कोर चेक करने के लिए परिणामों की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपने परिणाम और विभिन्न विषयों के अंक देख पाएंगे। स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।
पिछले वर्ष 78.17 फीसदी हुए थे पास
दूसरी तरफ, बिहार बोर्ड द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए पिछले वर्ष आयोजित की गयी मैट्रिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा में 78.17 फीसदी स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए थे। वहीं, इससे पहले के वर्ष यानि 2020 में 80.59 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। साल 2019 की मैट्रिक परीक्षा में 80.73 फीसदी और 2018 में 68.89 प्रतिशत और 2017 के एग्जाम में 50.12 फीसदी स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए थे।
बता दें कि बिहार बोर्ड ने हर साल की तरह इस वर्ष भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सबसे पहले सम्पन्न कराया था। इसके बाद नतीजों की घोषणा में भी बिहार बोर्ड सबसे आगे हैं। बोर्ड द्वारा कक्षा 12 के परिणाम हाल ही में 16 मार्च 2022 को की जा चुकी है।
