विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

APSSB Recruitment 2020: अरुणाचल प्रदेश में बंपर भर्तियां, जल्दी करें अप्लाई

By Pooja SinghEdited By:
Published: Fri, 24 Jan 2020 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:12 PM (IST)

APSSB Recruitment 2020 अरुणाचल प्रदेश स्टॉफ सिलेक्शन बोर्ड (APSSB) में कई पदों के लिए आवदेन आमंत्रित किए गए हैं।

APSSB Recruitment 2020: अरुणाचल प्रदेश में बंपर भर्तियां, जल्दी करें अप्लाई
APSSB Recruitment 2020: अरुणाचल प्रदेश में बंपर भर्तियां, जल्दी करें अप्लाई

नई दिल्ली, जेएनएन। APSSB Recruitment 2020: अरुणाचल प्रदेश स्टॉफ सिलेक्शन बोर्ड (APSSB) में कई पदों के लिए आवदेन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें कुल 944 कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 28 जनवरी से शुरू हो जाएंगे। 28 फरवरी तक उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश स्टॉफ सिलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है।

इस भर्ती के जरिए फॉरेस्टर्स, कांस्टेबल(RT/T), कांस्टेबल(ड्राइवर) कांस्टेबल(जीडी), कांस्टेबल (IRBn), कांस्टेबल (ड्राइवर) पद आवेदन मांगे गए हैं। अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (APSSB) की आधिकारिक वेबसाइट www.apssb.in पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों को भरने के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना जरूरी है।

उम्मीदवारों का चयन स्तर

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों होगा।। पहले चरण में फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और ट्रेड टेस्ट होगा। वहीं तीसरे चरण की बात करें तो ऑब्जेक्टिव मल्टीपल प्रश्न पूछे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तारीख (Important date)

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 28 जनवरी 2020 है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि -28 फरवरी 2020 है।

आयु सीमा(Age Range)

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 17 व 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 व 22 और 28 वर्ष पदों के अनुसार तय हुई है।

शैक्षिक योग्यताएं( Educational qualifications)

उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास है। अन्य डिग्री/डिप्लोमा की जानकारी के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया 

 इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  पर 28 जनवरी, 2020 से 28 फरवरी, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र जमा करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट सभी नोटिफिकेशन पढ़ कर दिए गए दिशा निर्देशों क।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। यानी पहले लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को सफल होना होगा। इसी आधार पर उनका इंटरव्यू लिया जाएगा।