AP Inter Result 2021: घोषित हुए आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट रिजल्ट, bie.ap.gov.in पर इन लिंक से करें चेक
AP Inter Result 2021 एपी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गयी है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन यानि एपीबीआईई (Board of Intermediate Education Andhra Pradesh) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा के रिजल्ट आज यानी कि 23 जुलाई 2021 की शाम 4 बजे घोषित किये जाने थे।
AP Inter Result 2021: एपी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गयी है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन यानि एपीबीआईई (Board of Intermediate Education Andhra Pradesh) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा के रिजल्ट आज यानी कि 23 जुलाई, 2021 की शाम 4 बजे घोषित किये जाने थे। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक या नीचे दिेये गये डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। इससे पहले, राज्य के शिक्षा मंत्री आदिमुलापु सुरेश ने इस संबंध में कल, 22 जुलाई 2021 को जानकारी दी थी। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट पर लिखा है, इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष 2021 के परिणाम कुछ ही देर बाद शाम 04.00 बजे जारी किए जाएंगे। ऐसे में 12वीं के छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि, वे बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपना रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने हाल टिकट का नंबर और जन्म-तिथि भरनी होगी।
एपी इंटर जनरल रिजल्ट 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक
एपी इंटर वोकेशनल रिजल्ट 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक
बता दें कि इससे पहले, बोर्ड ने राज्य में COVID-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए AP इंटर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया था। वहीं देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 31 जुलाई, 2021 तक परीक्षा रद्द करने और परिणाम घोषित करने का आदेश जारी करने के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया था। इसके बाद बोर्ड ने फैसला किया कि आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर एपी द्वितीय वर्ष के इंटरमीडिएट के परिणाम तैयार किए जाएंगे। अब इसके आधार पर ही कल रिजल्ट की घोषणा की जा रही है। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश बोर्ड के अलावा सीबीएसई बोर्ड भी जल्द ही रिजल्ट जारी करेगा।