AIAPGET 2021 Admit Card: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए NTA ने जारी किये एडमिट कार्ड 18 सितंबर को होना है टेस्ट
AIAPGET 2021 Admit Card परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन किये उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल aiapget.nta.ac.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक से या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से अपना AIAPGET 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। AIAPGET 2021 Admit Card: इस वर्ष की आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए के महत्वपूर्ण अलर्ट। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा – 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिये हैं। एजेंसी द्वारा सोमवार 13 सितंबर 2021 को जारी नोटिस के अनुसार आयुष कोर्सेस में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दौरान प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2021 को किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन किये उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल, aiapget.nta.ac.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक से या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से अपना AIAPGET 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए AIAPGET 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें परीक्षा पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिये गये एडमिट कार्ड से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर दिये गये दो विकल्पों - अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि में एक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर सम्बन्धित विवरण भरकर सबमिट करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे और दिये गये लिंक से प्रिंट भी कर पाएंगे।
इस लिंक से देखें AIAPGET 2021 एडमिट कार्ड से सम्बन्धित नोटिस
साथ ही, एनटीए ने AIAPGET 2021 एडमिट कार्ड से सम्बन्धित जारी नोटिस में कहा कि उम्मीदवारों को जारी किये गये एडमिट कार्ड अनौपचारिक हैं उन्हें परीक्षा से सम्बन्धित योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि होती है तो वे इसे एजेंसी को हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर फोन करके या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल करके ठीक करा सकते हैं।