Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AFCAT 2 admit card 2022 आज afcat.cdac.in पर होंगे रिलीज, 26, 27, 28 को होगी परीक्षा

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 10 Aug 2022 09:44 AM (IST)

    AFCAT 2 admit card 2022 AFCAT 2 2022 परीक्षा 26 27 और 28 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को AFCAT 2022 एडमिट कार्ड के साथ वैलिड फोटो पहचान पत्र में से किसी एक को परीक्षा केंद्र में लाना होगा।

    Hero Image
    इंडियन एयरफोर्स आज, 10 अगस्त, 2022 को AFCAT एग्जाम के लिए हॉल टिकट रिलीज करेगा।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। AFCAT 2 admit card 2022: इंडियन एयरफोर्स आज, 10 अगस्त, 2022 को AFCAT एग्जाम के लिए हॉल टिकट रिलीज करेगा। भारतीय वायु सेना (IAF) एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (Air Force Common Admission Test, AFCAT) के लिए आज सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर लिंक एक्टिव करेगा। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज करना होगा। AFCAT 2 2022 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक जल्द ही आधिकारिक वेब पोर्टल पर एक्टिव हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तिथियों का रखें ध्यान

    AFCAT 2 एडमिट कार्ड 2022- 10 अगस्त, 2022 (सुबह 11 बजे) जारी

    AFCAT 2 परीक्षा तिथि 2022- 26 अगस्त, 27 और 28, 2022

    How to download AFCAT admit card 2022: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट - afcat.cdac.in पर जाएं। इसके बाद, फिर वेब पेज पर "उम्मीदवार लॉगिन" टैब पर खोजें और क्लिक करें। अब, मान्य क्रेडेंशियल - ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

    उसके बाद स्क्रीन पर एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड 2022 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

    भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड को पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करें।

    AFCAT 2 admit card 2022 : एडमिट कार्ड में मेंशन होगी ये डिटेल्च करनी होगी चेक

    हॉल टिकट नंबर

    पंजीकरण संख्या

    उम्मीदवार का नाम

    माता - पिता का नाम

    जन्म की तारीख

    फोटो और हस्ताक्षर

    एएफसीएटी परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    परीक्षा केंद्र विवरण

    परीक्षा का समय

    हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

    AFCAT 2 2022 एडमिट कार्ड में गड़बड़ी को दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अब ऐसे में किसी कैंडिडेट्स को अगर लगता है कि उनके प्रवेश पत्र में कोई गड़बड़ी है तो, वे फोन - 020 25503105/25503106 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, ईमेल - afcatcell@cdac.in पर लिख सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner