AFCAT 2 2026 Result: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट हुआ जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
एफकैट 2 2026 एग्जाम का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम के साथ ही इंडियन एयर फोर्स की ओर ...और पढ़ें

AFCAT 2 2026 Result OUT : यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड।
HighLights
IAF AFCAT 2 Result हुआ घोषित।
8 अगस्त को परीक्षा हुई थी आयोजित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2 2026) एग्जाम का आयोजन 8 अगस्त को करवाया गया था। इसके बाद आज यानी 9 सितंबर को एफकैट 2 रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जारी हुआ। सभी अभ्यर्थी साइट के साथ ही इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके लॉग इन डिटेल दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सफल अभ्यर्थी अगले चरण के लिए क्वालीफाई
नतीजे जारी होने के साथ ही भर्ती के लिए गेट स्कोर का कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं वे अब इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। इस चरण में अभ्यर्थियों को कई तरह के टेस्ट से गुजरना होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- एफकैट 2 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in विजिट करें।
- अब कैंडिडेट लॉग इन में AFCAT 02/ 2026 पर क्लिक करें।
- नए पेज पर यूजर आईडी, पासवर्ड एवं दिया गया कोड दर्ज करके साइन इन बटन पर क्लिक करना है
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिये कुल 379 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां AFCAT Entry के तहत फ्लाइंग (Flying), ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल (Ground Duty Technical), ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल (Ground Duty NonTechnical) और NCC Special Entry के तहत फ्लाइंग पदों पर होंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
