AFCAT 1 Admit Card 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड
भारतीय वायुसेना की ओर से AFCAT 1 2026 Admit कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए ...और पढ़ें

AFCAT 1 2026 Admit Card Link
HighLights
एफकैट 1 एडमिट कार्ड जारी।
डायरेक्ट लिंक afcat.cdac.in पर एक्टिव।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1 2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। आवेदनकर्ता तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एफकैट 1 एग्जाम का आयोजन 31 जनवरी को एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
एफकैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और AFCAT 1 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद यूजर आईडी, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड भरकर साइन इन बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
AFCAT 1 Admit Card 2026 Direct Link

परीक्षा पैटर्न
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में मौखिक योग्यता, रीजनिंग व अन्य विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे। सवालों की संख्या 100 होगी जिसके लिए पूर्णांक 300 निर्धारित है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 120 मिनट यानी कि 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से AFCAT Entry के तहत फ्लाइंग (Flying), ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल (Ground Duty Technical), ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल (Ground Duty NonTechnical) और NCC Special Entry के तहत फ्लाइंग पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
