यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Constable: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 15 और यूनिट के लिए घोषित, पहले 21 यूनिट के हुए थे जारी
Additional Rajasthan Police Constable Result 2022 राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल के 4388 पदों पर भर्ती के लिए 18 लाख उम्मीदवारों के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Additional Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों के यूनिट और बटालियनों में कॉन्स्टेबल के 4000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 16 मई और फिर 2 जुलाई 2022 को आयोजित लिखित परीक्षा के अतिरिक्त परिणामों की घोषणा वीरवार, 25 अगस्त को राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा की गई। बोर्ड ये नतीजे बुधवार, 24 अगस्त को घोषित 21 यूनिट/बटालियन के परिणामों से अतिरिक्त हैं। जिन यूनिट के लिए नतीजों की घोषणा वीरवार को कई गई उनमें भीलवाड़ा, जालोर, झालावाड़, 8वीं बटालियन आरएसी दिल्ली, 11वीं बटालियन आरएसी दिल्ली, 13 वीं बटालियन (जेल सुरक्षा) आरएसी जयपुर, पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर, पुलिस कमिश्नरेट, जोधपुर, जिला - जोधपुर ग्रामीण, कोटा शहर, दूरसंचार, जीआरपी अजमेर, उदयपुर, बाड़मेर और कोटा ग्रामीण शामिल हैं। इन यूनिट के लिए एडिशनल राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022 को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, police.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किए गए 15 अतिरिक्त लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के नतीजे घोषित, इस लिंक से देखें परिणाम
Additional Rajasthan Police Constable Result 2022: इन 15 यूनिट के लिए घोषित हुए परिणाम
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- जिला भीलवाड़ा
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- जिला जालोर
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- जिला - झालावाड़
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- 8वीं बटालियन आरएसी दिल्ली
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- 11वीं बटालियन आरएसी दिल्ली
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- 13 वीं बटालियन (जेल सुरक्षा) आरएसी जयपुर
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- पुलिस कमिश्नरेट, जोधपुर
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- जिला - जोधपुर ग्रामीण
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- जिला - कोटा शहर
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- दूरसंचार
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- जीआरपी अजमेर
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- जिला उदयपुर
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- जिला बाड़मेर
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021- जिला कोटा ग्रामीण
Additional Rajasthan Police Constable Result 2022: सफल घोषित उम्मीदवार देंगे PET, PST
बता दें कि राजस्थान पुलिस में 4388 कॉन्स्टेबल रैंक के पदों पर भर्ती के लिए कुल 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, उन्हें अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में सम्मिलित होना होगा।
