Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAI JE Admit Card 2023: जूनियर असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव पदों के लिए एडमिट कार्ड aai.aero पर जारी, ये रहा लिंक

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 01:04 PM (IST)

    AAI Junior Admit Card 2023 भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से जूनियर असिस्टेंट जूनियर एग्जीक्यूटिव आदि पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी एग्जाम का आयोजन 14 15 21 और 23 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा।

    Hero Image
    AAI JE Admit Card 2023 हुआ जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। AAI JE Admit Card 2023 OUT: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस एवं एकाउंट्स) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (कॉमन कैडर, फाइनेंस, फायर सर्विसेस और लॉ) के पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए सीबीटी एग्जाम का आयोजन 14, 15, 21 और 23 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से सीबीटी एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया था वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाकर या इस पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAI JE Admit Card 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment of Junior Assistants, Senior Assistants and Junior Executives एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    • अब एक नए पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर एवं पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
    • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।

    AAI JE Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    अभ्यर्थी ध्यान रखें कि सीबीटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 15 अक्टूबर 2023 तक उपलब्ध रहेंगे। उसके बाद यह लिंक बंद कर दिया जायेगा। इसलिए अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड कर लें।

    AAI Junior Executive Recruitment 2023: 342 पदों पर होनी है नियुक्ति

    इस भर्ती के माध्यम से 342 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से जूनियर एग्जीक्यूटिव (कॉमन कैडर) के लिए 237 पदों, जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) के 66 पद, जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर सर्विस) के 3 पद, जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) के 18 पद, जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस) के 9 पद और सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के 9 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- JKPSC CCE Prelims Admit Card 2023 हुए रिलीज, jkpsc.nic.in पर इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड