Move to Jagran APP

10 हजार फीट तक तिरंगा यात्रा की गूंज

10 हजार फीट तक तिरंगा यात्रा की गूंज।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:05 PM (IST)
10 हजार फीट तक तिरंगा यात्रा की गूंज
10 हजार फीट तक तिरंगा यात्रा की गूंज

10 हजार फीट तक तिरंगा यात्रा की गूंज

loksabha election banner

संसू, धारचूला : उच्च हिमालयी दारमा घाटी में 10 हजार फीट की ऊंचाई से लेकर नेपाल सीमा पर काली नदी किनारे बलुवाकोट, जौलजीबी और तल्लाबगड़ में तिरंगा यात्रा की गूंज रही। 36वीं वाहिनी भातिसीपु लोहाघाट के हिमवीरों की नेतृत्व में दारमा घाटी में पांच हजार से लेकर 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीणों ने भी प्रतिभाग किया। दारमा घाटी में पांच से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे गांव दर, सेला, नागलिंग, चल, बालिग, बौन, फिलम, दुग्तू, सौन, दांतू, गो, ढाकर तिदांग, मार्छा से लेकर सबसे अंतिम गांव सीपू में तिरंगा यात्रा निकाली गई। डिप्टी कमांडेंट संदीप चौधरी ने ग्रामीणों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने को कहा और तिरंगे वितरित किए। तिरंगा यात्रा में आइटीबीपी जवान संतोष बोनाल सहित अन्य जवान, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। बलुवाकोट में भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश चंद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बलुवाकोट कस्बे से आसपास के गांवों तक पहुंची। तल्लाबगड़ में एसएसबी 55वीं वाहिनी के जवानों, जीआइसी बगड़ीहाट के प्रधानाचार्य गोविंद राम आर्य, सीमांत शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल धामी सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने तिरंगे वितरित किए। झूलाघाट : एसएसबी के सहायक सेनानी संतोष लाल के नेतृत्व में सीमांत के गौरीहाट बाजार से दौली गांव तक रैली निकली। रैली वापस गोरीहाट बाजार पहुंची। जहां पर सहायक सेनानी ने ग्रामीणों को तिरंग के महत्व के बारे में बताया और सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने को कहा गया। तिरंगा यात्रा में जीआइसी, प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के अलावा ग्राम प्रधान कमलेश धारियाल, प्रधान रज्यूड़ा लक्ष्मी दत्त्त जोशी, एसएसबी के उप निरीक्षक रमेश भट्ट, मुख्य आरक्षी पंकज वर्मा, अवधेश कुमार, आरक्षी किशोर कुमार आदि शामिल रहे। केएमवीएन कर्मियों ने उच्च हिमालय में गुंजी स्थित कैंप परिसर में तिरंगे झंडे के साथ पौधारोपण किया। निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के निर्देशन पर सभी कैंप परिसरों में तिरंगे के साथ पौधारोपण किया जा रहा है। गुरुरानी ने बताया कि अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर निगम परिसरों में तिरंगे के साथ पौधारोपण का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय के तहत सभी स्थानों पर तिरंगा फहराने के साथ पौधरोपण कार्य चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.