Move to Jagran APP

धनबाद के कुमारधुबी में स्‍वतंत्रता द‍िवस पर 175 फीट लंबे त‍िंरगे के साथ न‍िकाली गई यात्रा

तिरंगा यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष सोनू यादव ने मैथन मोड़ से भारत माता की जय से की। तिरंगा यात्रा मैथन मोड़ से निकलकर शंकर टॉकीज सलिका कालीमंडा एगयरकुंड एवं कुमारधुबी चौक तक पूरे ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पहुंच।

By Atul SinghEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 09:19 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 09:19 PM (IST)
धनबाद के कुमारधुबी में स्‍वतंत्रता द‍िवस पर 175 फीट लंबे त‍िंरगे के साथ न‍िकाली गई यात्रा
यात्रा की शुरुआत युवा शक्ति के अध्यक्ष सोनू यादव ने मैथन मोड़ से भारत माता की जय से की। (जागरण)

संवाद सहयोगी, कुमारधुबी : आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के युवाओं ने कुमारधुबी में 175 फीट लंबा तिरंगा के साथ ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में स्कूली बच्चें, जनप्रतिनिधि के साथ-साथ सैकड़ों युवा शामिल हुए। कुमारधुबी के युवाओं ने 175 फीट यानी करीब आधा किलोमीटर लंबा तिरंगा के साथ यात्रा निकाल क्षेत्र के लिए एक इतिहास लिख डाला।

loksabha election banner

तिरंगा यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष सोनू यादव ने मैथन मोड़ से भारत माता की जय से की। तिरंगा यात्रा मैथन मोड़ से निकलकर शंकर टॉकीज, सलिका, कालीमंडा, एगयरकुंड एवं कुमारधुबी चौक तक पूरे ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पहुंच। कुमारधुबी का हर कोना भारत माता की जय के नारे गूंजता रहा। कुमारधुबी की सड़कों पर पहली बार आधा किलोमीटर लंबा तिरंगा के साथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में काफी संख्या में युवा, स्कूली छात्र, शिक्षक शामिल हुए। वही जिस रास्ते से तिरंगा यात्रा निकला उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा का समापन कुमारधुबी चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा शक्ति अध्यक्ष सोनू यादव ने बताया कि राष्ट्रीय युवा शक्ति की छोटी से पहल हैं। युवा को मुख्या धारा में लाना और राष्ट्र को शक्तिशाली राष्ट्र बनाना इसी उद्देश्य से पहली बार तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कुंदन यादव, सचिव सिद्धार्थ सिन्हा, अक्षय कुमार, राम नारायण साहू, भोला यादव, टिंकू साव, पवन, अजय रवानी, संजय रवानी, सौरव यादव, विक्की कुमार, संजय यादव, रामकुमार यादव, विकास, गौतम, छोटू, अरुण बाउरी, संजना साव, गूँजा जायसवाल एवं संगीता कुमारी आदि का अहम योगदान रहा हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.