हर क्षेत्र में चल रहा विकास का काम : डीएम
स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इसके पूर्व उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिले में संचालित विकास कार्यों का लेखा-जोखा दिया।
मोतिहारी । स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इसके पूर्व उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिले में संचालित विकास कार्यों का लेखा-जोखा दिया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। कहा कि हर क्षेत्र में विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। कोविड काल में जिले में लोगों को किसी प्रकार असुविधा नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा गया। 34 लाख सात हजार आरटीपीसीआर जांच की गई। 77 लाख टीकाकरण किया गया। सदर अस्पताल में सौ बेड का मातृत्व शिशु अस्पताल बनकर तैयार है। पांच लाख एक हजार किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिल रहा है। 90 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। जल जीवन हरियाली की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत बच्चियों को लाभ दिया गया है। मंच संचालन डॉ अरुण कुमार ने किया। सीएसडीएवी पब्लिक स्कूल, मोतिहारी के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति, गोपाल जी ठाकुर, संगीत शिक्षक के नेतृत्व सलोनी,शांभवी ,पूजा ,इंद्राक्षी, संस्कृति ,आकांक्षा, साक्षी, अभिनव ,शिवम, आरव द्वारा की गई। जिले भर में कोविड-19 टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर उपलब्धि हासिल करने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन , डॉ अंजनी कुमार, डीआईओ ,शरद चंद्र झा एवं अमित अंचल, डीपीएम, डा. सुनील कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ,डॉ कुमार आशीष के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्लाटून प्रथम,महिला बिहार पुलिस, द्वितीय, बिहार पुलिस सशस्त्र बल तृतीय, सैप के जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश परशुराम सिंह यादव जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय, अपर समाहर्ता पवन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव, पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार गुप्ता के साथ-साथ जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे। इसके अलावा डीएम ने समाहरणालय में, एसडीओ ने अनुमंडल कार्यालय में व जिला परिषद कार्यालय में अध्यक्ष ममता राय ने ध्वजारोहण किया।
------------
न्यायालय में जिला जज ने किया ध्वजारोहण मोतीहारी, संस : व्यवहार न्यायालय में जिला जज परशुराम सिंह यादव, जिला विधिज्ञ संघ में संघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, जिला लिपिक संघ में सचिव नरेंद्र श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी, एडीजे सूर्यकांत तिवारी, लोक अभियोजक दिग्विजय नारायण सिंह, सुरेश सहनी, मोहन ठाकुर, कन्हैया कुमार सिंह, मो. शहाबुद्दीन, सत्यनारायण गिरी, सहित न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता व अधिवक्ता लिपिक एवं कर्मी उपस्थित थे।