Move to Jagran APP

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के बावजूद, परिवहन सेवा सामान्‍य, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

Mumbai Rains Update मुंबई में तेज बारिश के बावजूद आज हालात सामान्‍य नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक परिवहन व्‍यवस्‍था भी सामान्‍य नजर आ रही है। शहर के पूर्वी व पश्चिमी उपनगरों में सुबह 7 से 8 बजे तक भारी बारिश दर्ज की गई।

By AgencyEdited By: Babita KashyapPublished: Sat, 24 Sep 2022 11:25 AM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 11:25 AM (IST)
Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के बावजूद, परिवहन सेवा सामान्‍य, IMD ने जारी किया नया अलर्ट
मुंबई के पूर्वी व पश्चिमी उपनगरों में सुबह 7 से 8 बजे तक भारी बारिश दर्ज की गई

मुंबई, एजेंसी। Mumbai Rains Update: मुंबई के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह भारी बारिश दर्ज की गई। निकाय अधिकारियों के अनुसार शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्‍य रहीं तेज बारिश का इस पर कोई प्रभाव नजर नहीं आया। इस बारिश से अभी तक अधिक जलभराव की खबर भी अभी तक सामने नहीं आयी है।

prime article banner

बता दें कि शहर के पूर्वी व पश्चिमी उपनगरों में सुबह 7 से 8 बजे तक भारी बारिश दर्ज की गई, हालांकि इसके बाद अधिकतर स्‍थानों पर बारिश बंद हो गई।

किस इलाके में हुई कितनी बारिश

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार एक नागरिक निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि एक घंटे के दौरान दादर फायर स्टेशन और रावली कैंप में 28 मिमी, एफ-नॉर्थ वार्ड कार्यालय में 21 मिमी, एफ-साउथ कार्यालय में 18 मिमी, वडाला फायर स्टेशन में 17 मिमी और री रोड पर ब्रिटानिया में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पूर्वी उपनगरों में, एम-ईस्ट और एल-ईस्ट वार्ड कार्यालयों में क्रमशः 17 मिमी और 12 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि एसडब्ल्यूएम कार्यशाला में 20 मिमी, कूपर अस्पताल और एच-ईस्ट वार्ड में 18 मिमी, अंधेरी फायर स्टेशन 17 मिमी और वर्सोवा पंपिंग स्टेशन में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अधिकारी ने कहा, "शहर या उपनगरों में कहीं भी जलभराव की कोई खबर नहीं है। उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सामान्य चल रही हैं और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस सेवाओं को भी डायवर्ट नहीं किया गया है।"

IMD ने जारी किया अलर्ट

मुंबई के पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में क्रमशः 27.45 मिमी, 5.24 मिमी और 9.38 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुबह में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को शहर और इसके उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी है।

यह भी पढ़ें-

पुणे में करीब 70 PFI कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज, NIA की छापेमारी के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

Navratri 2022: महाराष्ट्र में भी देवी के कई रूपों की होती है पूजा, पूरे नवरात्रि लगा रहता है भक्‍तों का मेला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.