Move to Jagran APP

Gonda दौरे पर पहुंचे Deputy CM Brijesh Pathak, अधूरे ओवरब्रिज निर्माण को देख जताई नाराजगी; दिए जांच के आदेश

Gonda News बुधवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल दोपहर करीब 12.50 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने उन्‍हें बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। उन्‍होंने फरेंदा-जरवल मार्ग पर ओवरब्रिज अधूरा होने की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 03:22 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 03:22 PM (IST)
Gonda दौरे पर पहुंचे Deputy CM Brijesh Pathak, अधूरे ओवरब्रिज निर्माण को देख जताई नाराजगी; दिए जांच के आदेश
उत्‍तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठ‍क बुधवार को गोंडा पहुंचे।

गोंडा, जागरण संवाददाता। निरीक्षण के उद्देश्‍य से उत्‍तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठ‍क बुधवार को गोंडा पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने फरेंदा-जरवल मार्ग पर ओवरब्रिज अधूरा होने की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं अधूरा कार्य पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है।

loksabha election banner

बुधवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल दोपहर करीब 12.50 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने उन्‍हें बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री छेदीपुरवा स्थित भाजपा अवध क्षेत्र अध्यक्ष स्वर्गीय शेषनारायण मिश्र के घर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने अवध क्षेत्र अध्यक्ष के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति बताते हुए स्वजन को ढांढस बंधाया। 1.10 बजे वह सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में विकास कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की। मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी ने फरेंदा-जरवल मार्ग पर ओवरब्रिज अधूरा होने की शिकायत की। अफसरों ने कहा कि उपलब्ध बजट के सापेक्ष कार्य कराया गया है। उप मुख्यमंत्री ने मामले की कमेटी से जांच कराने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि जिले में परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराया जाए। मेडिकल कालेज का निर्माण निर्धारित समय से पूरा कराएं। नए सत्र में शिक्षण सत्र शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सांसद गाेंडा कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक प्रेम नरायन पांडेय, अजय सिंह, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, डीएम डा. उज्ज्वल कुमार, एसपी आकाश तोमर मौजूद रहे।

देर से आए डिप्टी सीएम : उप मुख्यमंत्री निर्धारित समय से करीब सवा घंटे देर से पहुंचे। समय की कमी के कारण वह न तो जिला अस्पताल गए और न ही मेडिकल कालेज का निर्माण निरीक्षण किया। अस्पताल में निरीक्षण को लेकर तैयारियां की गई थीं। मीटिंग के लिए विकास भवन की सर्किट हाउस का चयन अचानक किया गया। करीब सवा दो बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.