विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खाकी पहनने का सपना और दिल में हैवानियत: दिल्ली दुष्कर्म-हत्या के आरोपी ने 10 जून को दिया था बिहार पुलिस का एग्जाम

By Vinay TrivediEdited By: Sonu Suman
Published: Wed, 24 Jun 2026 05:39 PM (IST)

आरोपी वासू कुमार बबलू ने दिल्ली के महरौली में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की। उसने हाल ही ...और पढ़ें

दिल्ली में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी वासू कुमार बबलू। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

दिल्ली में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी वासू कुमार बबलू। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. महरौली में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोप।

  2. आरोपी वासू कुमार बबलू ने दिया था बिहार पुलिस का एग्जाम।

  3. भाई ने दिल्ली पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली के महरौली में सड़क किनारे सो रही 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण के बाद उससे दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपित का नाम वासू कुमार बबलू है। उसने 10 जून को बिहार पुलिस का एग्जाम दिया था। गुरुग्राम के चकरपुर गांव में रहने वाले बड़े भाई के घर वह सिर्फ खाना खाने जाया करता था। रहने के लिए वह कभी कैब में सोता था तो कभी मालिक के आवास पर।

चकरपुर में रहने वाले बड़े भाई जयकिशन के अनुसार वह एक्सिस बैंक में आपरेशन डिप्टी मैनेजर है और करीब आठ साल से गुरुग्राम में परिवार के साथ रह रहा है। उसका छोटा भाई वासू कुमार कभी कभार उसके घर खाना खाने के लिए आता था। वह रहने के लिए कभी नहीं आया। वह गुरुग्राम में हर साल तीन-चार महीने गुजारता था और काम करके वापस लौट जाता था।

WhatsApp Image 2026-06-24 at 17.14.17

साइबर सिटी के गांव चकरपुर स्थित इसी अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पर रहता था दुष्कर्म आरोपित बसु सिंह बबलू।

वह तीन महीने पहले ही गुरुग्राम आया था

वासू की पांच साल पहले शादी हुई थी। दो लड़के भी है। बड़ा चार और छोटा बेटा एक साल का है। पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। वासू ने दो महीने पहले गैलेरिया मार्केट के पास रहने वाले अंकित से कैब चलाने के लिए ली थी। इससे पहले वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। तीन महीने पहले ही गुरुग्राम आया था। पिछले साल जब वह आया तो उसने जोमेटो में डिलीवरी ब्वाय का काम किया था।

दिल्ली पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप

जयकिशन ने दैनिक जागरण संवाददाता से फोन पर बताया कि दिल्ली पुलिस ने उसके भाई को झूठा फंसाया है। उसके भाई ने इस तरह की कोई हरकत नहीं की है। जब पुराने केस के बारे में पूछा गया तो भाई ने कहा कि गांव में जमीनी से जुड़े मामले में उस पर केस था। बताया कि वासू सोमवार को दिल्ली में विकासपुरी में सवारी को छोड़ने गया था, उस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा। दिल्ली पुलिस उसके घर चकरपुर में भी आई थी। पुलिस ने उनके परिवार को काफी परेशान किया।

वासू ने 20 मई को महरौली थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत की थी

जयकिशन ने बताया कि 20 मई को वासू का फोन चोरी हो गया था। इसकी शिकायत वह महरौली थाने में करने के लिए गया था। यहां पुलिस के साथ उसकी बहसबाजी हो गई थी। उस दौरान पुलिस ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें- Delhi Minor Rape-Murder: पिता की धुंधली याद और एक छोटी गलती..., 7 घंटे में कैसे पकड़ा गया मासूम का दरिंदा?