विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: लता गुप्ता बनीं महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन संभालेंगे अल्पसंख्यक आयोग

Published: Sun, 26 Jul 2026 04:31 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2026 04:32 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष और निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया। (AI Edited Image)

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया। (AI Edited Image)

HighLights

  1. लता गुप्ता दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं।

  2. निर्मल जैन अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

  3. नियुक्तियों से महिलाओं व अल्पसंख्यकों को मिलेगा न्याय।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा एवं रेनू भल्ला को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। लता गुप्ता पार्षद भी रह चुकी हैं।

सीएमओ दिल्ली ने एक्स पर पोस्ट किया- दिल्ली महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इन नई नियुक्तियों से आयोग की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और गति आएगी। उम्मीद है कि इससे महिलाओं को न्याय, संरक्षण और सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी तथा तेज होगी।

निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया

दिल्ली सरकार ने इसी क्रम में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का भी नया गठन किया है। निर्मल जैन को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को सदस्य बनाया गया है।

सीएमओ दिल्ली ने एक्स पर पोस्ट किया- दिल्ली सरकार ने इन नियुक्तियों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। ये नियुक्तियां सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; यमुनापार में हुआ जलभराव