विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तुम लोग चलो मैं आती हूं'..बहनों को छठ के लिए घाट जाने को कहा, खुद स्‍कूटी पर दो लड़कों संग निकली, बुरी हालत में अब शव बरामद

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 21 Nov 2023 12:47 PM (GMT+05:30)

झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में बने एक पुल के नीचे से एक आदिवासी लड़की का शव ...और पढ़ें

पुल के नीचे पड़े शव को देखती चंदवा थाना पुलिस। जागरण
पुल के नीचे पड़े शव को देखती चंदवा थाना पुलिस। जागरण

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार)। लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के देवनद-दामोदर के समीप गेरूआगढ़ा जाने वाली सड़क पर पुल के नीचे एक आदिवासी किशोरी का शव बरामद हुआ है। वह अपनी छोटी बहनों व परिजन के साथ रविवार शाम छठ पर अर्घ्य देने के लिए देवनद-दामोदर तट जाने के लिए निकली थी।

दो युवकों संग स्‍कूटी से जाती नजर आईं लड़की

थोड़ी दूर जाने के बाद उसने अपनी बहनों से कहा कि तुम लोग आगे बढ़ो, मैं पीछे से आती हूं। इसके बाद छोटी बहनें और अन्य परिजन आगे बढ़ गए। इंदिरा चौक के समीप उसे दो युवकों के साथ एक स्कूटी पर जाते देखा गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते प्रशासनिक पदाधिकारी व पंचायती राज प्रतिनिधि। 

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

दुष्‍कर्म का शिकार होने की आशंका

देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह पुल के नीचे उसका शव देखा गया।

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की हालत देखकर कयास लगाया जा रहा कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई है।

शव को देखकर स्पष्ट हो रहा कि किशोरी की हत्या की गई है। हत्या की वजह और हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा- शुभम कुमार, चंदवा थाना प्रभारी।

यह भी पढ़ें: अब लौटने की बारी: छठ के बाद वापस कर्मभूमि लौटेंगे लोग, बिहार-यूपी से लौटने के लिए धनबाद-गोमो होकर चलेंगी कई ट्रेनें, देखें लिस्‍ट

यह भी पढ़ें: बच्‍ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पांच लड़कों ने की दरिंदगी, छटपटाने पर जमकर पीटा भी; शादी वाले घर से देर रात को किया था अगवा