Move to Jagran APP

पंजाब में साइबर सिस्टम को किया जाएगा मजबूत, पुलिस और गूगल के बीच साइन होगा MoU; 71 करोड़ होंगे खर्च

पुलिस विभाग और गूगल के बीच एमओयू साइन किया जाएगा। पुलिस कर्मचारियों को साइबर क्राइम से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। हर रोज राज्य में आ 30 से ज्यादा साइबर क्राइम के केस सामने आ रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaPublished: Sun, 28 May 2023 02:43 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 02:43 PM (IST)
पंजाब में साइबर सिस्टम को किया जाएगा मजबूत, पुलिस और गूगल के बीच साइन होगा MoU; 71 करोड़ होंगे खर्च
पंजाब में साइबर सिस्टम को किया जाएगा मजबूत, पुलिस और गूगल के बीच साइन होगा MoU

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। पंजाब पुलिस के साइबर सुरक्षा और कम्युनिकेशन सिस्टम को मजबूत करने के लिए 71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अपग्रेडेशन के लिए पंजाब पुलिस गूगल के साथ एमओयू साइन करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आगामी माह में गूगल के साथ एमओयू साइन हो जाएगा।

loksabha election banner

साइबर विंग को मजूबत करने के लिए राज्य सरकार की ओर से फंड जारी कर दिया गया है। उक्त राशि से साइबर विंग का अपग्रेडेशन करने के साथ-साथ अधिकारियों व कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। राज्य में बढ़ रहे साइबर क्राइम के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

नशे और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ा जाएगा

पंजाब सीमावर्ती राज्य है। इसकी पाकिस्तान से 547 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। ड्रोन के जरिए सीमा पार से आ रहे हथियार और नशा आ रहा है। पुलिस और बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) मिल कर काम कर रही है। इस एरिया में कम्युनिकेशन सिस्टम को ओर मजबूत किया जाएगा।

साइबर विंग के अधिकारियों के मुताबिक, हर रोज राज्य में 30 से ज्यादा साइबर क्राइम के मामले रिपोर्ट होते हैं। इनमें ज्यादातर बैंक खातों से पैसे निकालने से संबंधित होते हैं। वहीं, गैंगस्टर किसी भी वारदात को अंजाम देने के बाद सोशल मीडिया पर जो पोस्ट ड़ालते हैं, ऐसे मामलों से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

साइबर क्राइम पर पुलिस का एक्शन

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे 1.8 लाख मोबाइल सिम बंद करवाए हैं। इसके साथ-साथ राज्य भर में 52 मामले दर्ज किए गए और 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, पंजाब के सीमावर्ती जिलों के थानों को ज्यादा होर्स पावर वाले वाहन दिए जाएंगे। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, थानों को अब स्कॉर्पियो कार के साथ लैस किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.